
अब पुरुष भी शारीरिक सुंदरता को कॅरियर के लिए जरूरी मानने लगे
दुनिया भर की तकनीक और कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए प्रसिद्ध अमरीका की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) में हजारों टेक कंपनियां हैं। यहां काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के दबाव की कई परतों से रोज गुजरना पड़ता है। अभी तक यहां काम करने वाले पुरुष कर्मचारी मानते थे कि उनकी काबिलियत और लगातार काम करने की क्षमता उन्हें CARREER में आगे बढ़ाती है। लेकिन एक सर्वे में नई पीढ़ी के टेक इंजीनियर्स की विचारधारा में काफी अंतर आ गया है। सर्वे में सामने आया कि अपनी साथी महिला कर्मचारियों की ही तरह अब पुरुष भी यह ACCEPT करने लगे हैं कि सुंदर दिखना भी कॅरियर को आगे बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है कि यहां के पुरुष कर्मचारी अब अपने रंग-रूप, शारीरिक बनावट और समग्र व्यक्तित्त्व को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क और संवेदनशील हो गए हैं। यहां अपनी उम्र से कम दिखना भी एक महत्त्वपूर्ण तथ्य है। लोग घंटो जिम में पसीना बहा रहे हैं, डिटॉक्सीफिकेशन (DETOXIFICATION), प्लस्टिक सर्जरी (PLASTIC SURGERY), बोटॉक्स (BOTOX) और एस्ट्रॉएड्स का सेवन भी कर रहे हैंं ताकि अधिक युवा नजर आएं। इतना ही नहीं कुछ युवा मिडसेक्शन स्कल्पटिंग (MIDSECTION SCULPTING) के जरिए अपने कंधों की मसल्स (WASHBOARD ABS) को भी शर्ट के कॉलर जितना ऊंचा करवा रहे हैं।
25 फीसदी पुरुष करवा रहे सर्जरी
सैन फ्रांसिस्को स्थित प्लास्टिक सर्जन लैरी फैन ने बताया कि अब उनके पास सर्जरी के लिए आने वाले कुल लोगों में से 25 फीसदी ऐसे ही युवा हैं जो अपनी उम्र को छिपाना चाहते हैं। अब ये युवक भी सौंदर्य की उस कसौटी का दबाव मानने लगे हैं जिस पर अभी तक महिलाओं को ही परखा जाता था। सिलिकॉन वैली में आमतौर पर 35 से ऊपर की उम्र के व्यक्ति को बूढ़े या सुस्त कर्मचारी के रूप में देखा जाता है। बोर्ड मीटिंग्स में सभी युवा नजर आते हैं जो इस आयु वर्ग के लोगों पर सुंदर और जवान दिखने का अतिरिक्त दबाव बनाता है। क्योंकि अधिकारी भी ऐसे युवाओं को ही प्रमोट करते हैं। सिलिकॉन-वैली में महिला कर्मचारियों की तुलना में पुरुषों की संख्या भी ज्यादा है।
इसलिए डर रहे अधेड़ कर्मचारी
90 या 2000 के दशक में सिलिकॉन वैली की शुरुआत के समय ऐसा कल्चर नहीं था। लेकिन अब युवा प्रतिभाशाली सहकर्मियों के बीच अधेड़ उम्र के कर्मचारी खुद को कमतर आंकते हैं। बेरोजगारी से जूझते अमरीका में हर कोई अपनी नौकरी के लिए आशंकित है। ऐसे में वे खुद का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसे आर्थिक स्तर पर भी समझा जा सकता है। बीते साल गूगल (GOOGLE) ने 40 साल से ज्यादा उम्र वाले अपने 230 कर्मचारियों को 1.1 करोड़ रुपए ही वेतन दिया। कंपनी के अधेड़ कर्मचारियों ने आरोप भी लगाया कि वहां 'गूगलीनैस' और 'कल्चरल फिट' जैसी संज्ञाओं से हमें पुकारा जाता है। वहीं आईबीएम कंपनी ने भी 2018 में 7900 करोड़ के राजस्व में कटौती करने के लिए 40 से ज्यादा उम्र के अपने 20हजार अमरीकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।
सुंदर दिखने की ये है लागत
अमरीकन सोसायटी फॉर एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के अनुसार आज पुरुषों में कॉस्मेटिक सर्जरी दो दशकों की तुलना में सबसे अधिक हैं। हालांकि बोटॉक्स और हयालूरोनिक एसिड जैसे इंजेक्टेबल्स का उपयोग करने वालों में अब भी अधिकतर महिलाएं ही हैं। लेकिन 2010 से 2016 के बीच इस तरह की सर्जरी और सौंदर्य प्रक्रिया से गुजरने वाले पुरुषों की संख्या दोगुनी हो गई है। सिलिकॉन वैली के इन अधेड़ पुरुष कर्मचारियों में कॉस्मेटिक प्रक्रिया, कोलेजन-स्टिम्यूलेटिंग सर्जरी है जो चेहरे की त्वचा को युवा बनाकर उम्र को कम दिखाने में मदद करती है। इसे सामान्य शब्दों में 'रेडियो माइक्रोनीडलिंग' कहते हैं, जिसकी लागत लगभग 1500 डॉलर (1 लाख रुपए) प्रति सत्र हो सकती है। कुछ कर्मचारी बोटोक्स पर प्रत्येक 3-4महीने में 500 डॉलर (36 हजार रुपए) तक खर्च करते हैं।
Published on:
14 Jan 2020 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
