3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीडीसी का कहना है कि कोविड-19 वायरस से वयस्कों की बजाय बच्चों को ज्यादा खतरा

वहीं 18 साल से कम उम्रके अमरीकी बच्चों में तेज बुखार और खांसी के लक्ष्ण बुजुर्गों एवं वयस्कों की तुलना में देर से उभर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Apr 08, 2020

कोरोना वायरस के प्रकोप का सामने कर रहे अमरीका के लिए दिनों दिन मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। 367,650 संक्रमितों के साथ अमरीका अब कोरोना पीडि़त देश की सूची में शीर्ष पर है। वहीं हाल ही अमरीका की रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र (सीडीसी) ने अपने एक अध्ययन में कहा है कि देश में कोरोना से वयस्कों से ज्यादा बच्चों खतरा है। केन्द्र का कहना है कि संक्रमितों में 02 फीसदी संख्या बच्चों की ही है। वहीं 18 साल से कम उम्रके अमरीकी बच्चों में तेज बुखार और खांसी के लक्ष्ण बुजुर्गों एवं वयस्कों की तुलना में देर से उभर रहे हैं। यही वजह है कि बच्चों में यह वायरस तेजी से फैल रहा है। सीडीसी की यह रिपोर्टचीन की उस रिपोर्ट बिल्कुल विपरीत है जिसमें कहा गया था कि कोविड-19 वायरस बच्चों पर कम असरदार है। सीडीसी ने इस अध्ययन में अमरीका के 50 राज्यों में सामने आए 149082 संक्रमित मामलों का विश्लेषण किया था। इनमें से 2752 या 1.7फीसदी 18 साल से कम उम्र के थे। जबकि 113,985 की उम्र 18 से 64 साल के बीच थी।