
टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए समय—समय पर नए— नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लॉन्च करती रहती हैं। इसी कड़ी में टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए एक नया प्लान लेकर आई है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स अनलिमिटेड डाटा और फ्री कॉलिंग सहित कई सुविधाएं ऑफर कर रही है। बता दें कि हाल ही कंपनी ने REDX फैमिली पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किया था। वहीं नए प्लान को एंटरटेनमेंट प्लस फैमिली पोस्टपेड प्लान के नाम से लॉन्च किया गया है। इस प्लान की कीमत 948 रुपए प्रतिमाह है।
948 रुपए प्लान में चला सकते हैं दो कनेक्शन
वोडफोन आइडिया के 948 रुपए रेंटल वाले प्लान की वैधता एक माह है। यह प्लान दो कनेक्शन प्राइमरी और सेकंडरी के साथ आता है। वहीं इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो प्राइमरी कनेक्शन पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं सेकेंडरी कनेक्शन पर 30जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग फ्री मिलता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी फ्री कर सकते हैं।
मिलेगा इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन आइडिया के 948 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं। जैसा कि इस प्लान का नाम एंटरटेनमेंट प्लस फैमिली है। ऐसे में यूजर्स को इसमें मनोरंजन के लिए कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसमें यूजर्स को एक वर्ष के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके अलावा कंपनी एक साल के लिए जी5 और Vi मूवीज एंड टीवी एप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
इन यूजर्स को मिलेगा इस प्लान का लाभ
बता दें कि अभी वोडाफोन आइडिया ने यह प्लान देश के सभी सर्कल में लॉन्च नहीं किया है। फिलहाल यह प्लान कंपनी ने सिर्फ यूपी-ईस्ट सर्कल के लिए ही लॉन्च किया है। खास बात यह है इस प्लान में सब्सक्राइबर सेकेंडरी कनेक्शन को रिमूव नहीं करा सकते। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को अधिकतम पांच कनेक्शन एड करने की सहूलियत देती है। हालांकि हर कनेक्शन के लिए यूजर को अलग से हर महीने 249 रुपए देने होंगे।
Published on:
11 Dec 2020 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
