23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब बिना इंटरनेट मोबाइल पर देखें टीवी, जानिए कैसे

दूरदर्शन के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अब आप बिना इंटरनेट पैक के दूरदर्शन के चैनल्स अपने फोन पर लुत्फ उठा सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Ambuj Shukla

Apr 09, 2016

dd

dd

दूरदर्शन के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अब आप बिना इंटरनेट पैक के दूरदर्शन के चैनल्स अपने फोन पर लुत्फ उठा सकते हैं। पर इसके लिए आपको नया डोंगल खरीदना पड़ेगा। इसके बाद आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

READ:गूगल लेकर आया है यह सेल्फ ड्राइविंग साइकिल, देखें वीडियो

कैसे देख सकते हैं ?
दूरदर्शन की यह सर्विस मुफ्त है। इसके लिए आपको एक डोंगल खरीदना पड़ेगा, जो दूरदर्शन के सिगनल को कैच करेगा। आप इस सर्विस का फायदा यात्रा के दौरान भी उठा सकते हैं। डीडी ने फिलहाल 16 शहरों में इस सर्विस की शुरूआत की है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, रांची, कटक, लखनऊ, जालंधर, रायपुर, इंदौर, औरंगाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और अहमदाबाद में आप बिना इंटरनेट के दूरदर्शन के चैनल्स को देख पाएंगे। जल्द ही अन्य शहरों में विस्तार की योजना है।

क्या है यह सर्विस?
हम सभी जानते हैं स्मार्टफोन मीडिया और मनोरंजन के भविष्य हैं। हम अभी किसी भी वीडियो को देखने के लिए Spuul, Hotstar, YuppTV और YouTube का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी चैनल्स को देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इसी को देखते हुए प्रसार भारती ने ऑन-द-गो सर्विस की शुरूआत की है। प्रसार भारती ने डीवीबी टी 2 (डिजिटल वीडियो ब्राडकास्टिंग टेरेस्ट्रियल टू) को लॉन्च किया है, जो कि डिजिटल वीडियो ब्राडकास्टिंग डिवाइस है। डिवाइस डिवाइस की क्षमता 40Mbps तक है और ऑन-द-गो (ओटीजी) को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन पर चैनल दिखा सकता है।

कैसे ले सकते हैं सर्विस और डोंगल
वर्तमान में आप इस सर्विस की मदद से केवल डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी भारती, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी क्षेत्रीय/डीडी किसान देख सकेंगे। डीडी अपनी चैनलों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। सबसे पहले, आपको डोंगल के लिए एंड्रॉयड एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद प्ले स्टोर से टीवी-ऑन-गो दूरदर्शन एप्लिकेशन डाउनलोड किया जा सकेगा, जिससे चैनल्स चलेंगे। डोंगल और वाईफाई डिवाइस स्नैपडील, ईबे और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।