scriptwhats app is going to introduce now one can switch voice to video call | Whatsapp ला रहा है एक नया फीचर... जानकर हो जाएंगे खुश | Patrika News

Whatsapp ला रहा है एक नया फीचर... जानकर हो जाएंगे खुश

locationनई दिल्लीPublished: Nov 20, 2017 12:50:56 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के तहत यूजर्स वॉयस से वीडियो कॉल्स में तुरंत स्विच कर पाएंगे।

whatsapp
यूजर्स के अनुभव दोगुना करने के लिए इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने पिछले दिनों कई अपडेट्स जारी किए हैं। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के तहत यूजर्स वॉयस से वीडियो कॉल्स में तुरंत स्विच कर पाएंगे। प्रक्रिया में चल रहे बीटा वर्जन के बारे में बताने वाली पॉपुलर वेबसाइट Webetainfo के अनुसार व्हाट्सएप एक नए बटन का निर्माण कर रहा है। इस बटन से यूजर्स चल रही वॉयस कॉल्स को बिना काटे तुरंत वॉयस से वीडियो कॉल्स में स्विच कर पाएंगे। यह फीचर एंड्रायड 2.17.163 व्हाट्सएप बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा। इस खबर की पुष्टि 16 नवम्बर को ट्वीट के जरिए की गई। हालांकि, रिसीवर आने वाली वीडियो कॉल को रिजेक्ट भी कर सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.