व्हाॅट्सएप ने चैट ग्रुप फीचर में एक बड़ा बदलाव करते हुए सदस्यों की संख्या 100 से बढ़ाकर 256 कर दी है। बदली हुर्इ सदस्य संख्या एंड्राॅयड आैर आर्इआेएस दोनों ही मोबाइल प्लेटफाॅर्म पर लागू होगी।
मालूम हो कि व्हाॅट्सएप ने नवंबर 2014 में चैट ग्रुप फीचर में सदस्यों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 100 कर दिया था।
फरवरी 2014 में फेसबुक द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद व्हाॅट्सएप पर अप्रेल 2015 में 3G 4G पर वाॅयस काॅलिंग फीचर शुरू हो चुका है।
खबर है कि व्हाॅट्सएप पर जल्द ही अब वीडियो काॅलिंग फीचर भी आने वाला है।
कुछ ही समय पहले व्हाॅट्सएप ने अपने सब्सक्रिप्शन चार्जेज 99 सेंट को भी हटा दिया था।
क्या होगा फायदा?
व्हाॅट्सएप पर किए गए इस बदलाव के बाद अब आपको मैसेज को दो अलग अलग ग्रुप में बार पुश नहीं करना पड़ेगा। यह काम अब केवल एक ही बार में हो जाएगा। इससे आपका का इंटरनेट का खर्चा बचेगा।