6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Landline Number से WhatsApp कैसे चलाएं? जानिए WhatsApp Number Privacy से जुड़े आसान और सुरक्षित तरीके

Whatsapp Number Privacy Tips: बिना नंबर शेयर किए कैसे चलाएं Whatsapp, WhatsApp Business और वेरिफिकेशन कैसे सुरक्षित करें और स्पैम से बचने के उपाय जानें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 06, 2026

WhatsApp

WhatsApp

डिजिटल दौर में WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या है WhatsApp पर मोबाइल नंबर को प्राइवेट रखना और अपनी प्राइवेसी मेंटेन रखना। जब यूजर किसी ग्रुप में जुड़ता है तो उसका नंबर अनजान लोगों को साफ दिखाई देता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि WhatsApp पर नंबर शेयर किए बिना इसे कैसे इस्तेमाल करें, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम आएगी।

WhatsApp Number Privacy: क्यों है चिंता?


WhatsApp का अकाउंट सीधा मोबाइल नंबर से लिंक होता है। इसलिए अनजान कॉल, स्पैम मैसेज, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड जैसी अनेक समस्याएं लोगों को देखने को मिलती है। आज WhatsApp Group Privacy एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।

बिना पर्सनल नंबर के WhatsApp कैसे चलाएं?


अगर आप चाहते हैं कि आपका असली नंबर किसी को न दिखे, तो सेकेंडरी नंबर को WhatsApp में जोड़ना सबसे सुरक्षित तरीका है। दूसरे सिम से अकाउंट बनाने पर आपका पर्सनल नंबर सेफ रहता है और ग्रुप्स या अनजान लोगों तक आपकी पर्सनल जानकारी नहीं जाती हैं।

WhatsApp Groups में नंबर कैसे छुपाएं? जानिए सही तरीका


WhatsApp में ऐसा कोई सीधा फीचर तो नहीं है लेकिन आप ग्रुप जॉइन करने के लिए सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल कर सकते है। पर्सनल नंबर से सिर्फ भरोसेमंद लोगों से ही बात करें। यह तरीका WhatsApp Group Privacy के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है।

WhatsApp Business में कैसे रखें Personal Number Safe?


कम लोग ही जानते हैं कि WhatsApp Business App सिर्फ बिजनेस के लिए नहीं है। यह उन यूजर्स के भी काम का है जो पर्सनल और प्रोफेशनल चैट अलग अलग रखना चाहते हैं और WhatsApp पर नंबर प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं। WhatsApp Business पर नंबर से ज्यादा आपकी पहचान और काम की जानकारी लोगों दिखती है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।

Landline Number से WhatsApp कैसे चलाएं? कम लोगों को पता है ये ट्रिक


बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि WhatsApp बिना मोबाइल सिम के भी चलाया जा सकता है। WhatsApp स्टार्ट करते समय SMS की जगह Call me ऑप्शन को चुने। नंबर की जगह, लैंडलाइन नंबर डाले। WhatsApp लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके वेरिफिकेशन कोड देता है। इस तरह WhatsApp को मोबाइल नंबर से जोड़े बिना भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

किन लोगों को WhatsApp Number Hide करने ट्रिक अपनानी चाहिए?

  • नौकरीपेशा लोग
  • बिजनेस और फ्रीलांसर
  • छात्र
  • सोशल मीडिया यूजर्स
  • महिलाएं और प्राइवेसी को लेकर सतर्क लोग