नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.25.7.3) में एक फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स कॉल रिसीव करने से पहले ही अपना कैमरा बंद कर सकेंगे। जब वीडियो कॉल आएगी, तो स्क्रीन पर “Turn off your video” का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे चुनने पर यूजर सिर्फ वॉयस कॉल के रूप में कॉल जॉइन कर सकेगा, जिससे कॉलर उसे तुरंत नहीं देख पाएगा।