बढ़ती कीमत के पीछे कई कारण हैं। जिसमें, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस हो रहे AI, खासतौर पर जेनरेटिव एआई (Generative AI) के साथ प्रीमियम डिवाइस की बढ़ती डिमांड शामिल है। स्मार्टफोन कंपनियां 4nm और 3nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में भी बड़े निवेश कर रही हैं, जो एफिशिएंसी को बढ़ावा देते हैं लेकिन इसके चलते कॉस्ट भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर और AI एल्गोरिदम की बढ़ती जटिलता के कारण ज्यादा रिसोर्सेज की जरूरत होती है, जिसका असर कीमत में बढ़ोतरी के साथ देखने को मिलता है।