इस लैपटॉप में Back Contact Cell टेक्नोलॉजी वाला सोलर पैनल दिया गया है, जो धूप को अधिक से अधिक सोखकर ऊर्जा में बदलता है। यह सोलर पैनल 24% से ज्यादा एनर्जी कन्वर्जन रेट के साथ आता है, जिससे चार्जिंग ज्यादा प्रभावी होती है। इसके अलावा, इसमें डायनामिक सोलर ट्रैकिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लाइट की तीव्रता के अनुसार चार्जिंग सेटिंग्स को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है।