जैसे ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एयरपोर्ट(Aishwarya Rai At Airport) से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। जहां दोनों और उनकी प्यारी बेटी बेहद कंफर्टेबल लुक में नजर आए, वहीं ऐश्वर्या के ऑल ब्लैक लुक ने खासा ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लैक रंग की लॉन्ग विंटर स्वेटशर्ट पहनी है, जिसमें प्रिंटेड डिजाइन है, जो उनके लुक को और भी अलग और स्टाइलिश बना रहा। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लोअर और बूट्स पहनी है, जो एयरपोर्ट लुक के लिए एक शानदार चॉइस है।