26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्मतिथि के अनुसार यहां जानें कैसा होगा आपका नया साल

01, 10, 19, और 28 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर सूर्य का आधिपत्य रहता है। नवग्रहों में ऊर्जा देने वाला यह ग्रह इस वर्ष पराक्रम में वृद्धि करवाएगा। कार्य की सफ लता के साथ आर्थिक प्रगति के भी संकेत हैं। विशेष पद की प्राप्ति इस वर्ष होगी। नए कार्य की शुरुआत भी रणनीति के आधार पर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
जन्मतिथि के अनुसार यहां जानें कैसा होगा आपका साल

जन्मतिथि के अनुसार यहां जानें कैसा होगा आपका साल

02, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर चन्द्रमा का आधिपत्य रहता है। मन का कारक चन्द्रमा इस वर्ष दृढ़ संकल्प के साथ पदवृद्धि के लिए परिश्रम करवाएगा। सफ लता के नए सोपानों को गढऩे वाला साबित हो सकता है यह वर्ष, बशर्तें समर्पण एवं कार्य के प्रति आत्मभाव हो। यह वर्ष सम्पत्ति और समृद्धि का संकेत कर रहा है।

03, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर गुरु का आधिपत्य रहता है। ज्ञान तथा धन को देने वाला साथ ही संतान के सुख को आगे बढ़ाने वाला गुरु (बृहस्पति) इस वर्ष संतान की प्राप्ति तथा धन एवं समाज में प्रतिष्ठित करवाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निबाहते हुए समर्पित परिजनों की श्रेणीं में लाएगा।

04, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर हर्षल (प्रजापति) का प्रभाव रहता है। रणनीतियों तथा आंशिक रहस्यों को उकेरने वाला यह ग्रह मानसिक तथा बौद्धिक परिवर्तन के साथ नए क्षेत्र में प्रवेश करवाएगा। व्यावसायिक मान्यता वाले जातकों को नए स्टार्टअप्स मिलने की संभावना है। प्रयासों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का भी योग है।

05, 14 और 23 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर बुध का प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। वाक्पटुता के साथ अपनी कूटनीतियों को प्रस्तुत करने की बखूबी कला होती है। व्यवसाय को सफलता देने वाला यह वर्ष नए कीर्तिमान रच सकता है। सिखाने वाले गुरुओं का सम्मान करते हुए उपलब्धि हासिल करें। योजनाएं गुप्त रखें।

06, 15 और 24 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर शुक्र का प्रभाव दिखाई देता है। इस वर्ष का आरंभ भी शुक्र से सम्बन्धित है। मनोरंजन उद्योग में कार्यरत लोगों के लिए सफलता वाला वर्ष रहेगा। साथ ही बुटिक, ड्रेस मैटेरियल व डिजिटल डिजाइनिंग में नए अनुबंध के योग हैं। एंटिक्स के व्यापारियों के लिए भी लाभ वाला समय है।
07, 16 और 25 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर नेपच्यून (वरुण) ग्रह का प्रभाव होता है। छोटी-छोटी उपलब्धियों से बड़ी कोशिशें कामयाब होती हैं। कार्य तथा लक्ष्य के सन्दर्भ में निरन्तरता बनाए रखें। सफलता के साथ नामचीन लोगों का सहयोग तथा सम्बन्धों का लाभ इस वर्ष दिखाई देगा।

08, 17 और 26 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। अपनी दार्शनिक प्रवृत्ति से धीमी गति के साथ निर्णय लेकर आगे बढऩे वाले जातक अपनी दूरदर्शिता का लाभ ले सकेंगे। वर्ष के मध्य में यह दिखाई देगा। धर्म तथा अध्यात्म को मानने वाले जीवन में परिवर्तन करेंगे। चैरिटी से सम्बन्धित कार्यों के लिए आगे आएंगे।

09, 18 और 27 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि का चिन्तन हरदम करने वाले इस वर्ष सफलता प्राप्त करेंगे। भूमि भवन के सुख के साथ बड़े पद की प्राप्ति का योग रहेगा। जो न सोचा हुआ है वह अच्छे ढंग से अनुकूलता लिए हुए आएगा। प्रसन्नता के साथ प्राप्तियों वाला वर्ष रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य