
Besan Ladoo Recipe
Besan Ladoo Recipe: आज यानि 2 फरवरी को बसंत पंचमी लगभग हर जगह मनाया जा रहा हैं। यह त्योहार ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। मां शारदे को भोग में आज के दिन पीले रंग की मिठाइयां अर्पित की जाती हैं। अगर आप इस शुभ अवसर पर घर पर कुछ बनाकर भोग लगाने का सोच रहे हैं तो बेसन के लड्डू परफेक्ट हो सकता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जिसे बनाकर आप मां शारदे को भोग लगा सकते हैं।
बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन पीले रंग का सेवन और दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग को समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए मां सरस्वती को भी पीले रंग के व्यंजन चढ़ाए जाते हैं। बेसन के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें मिला हुआ बेसन, घी और गुड़ या चीनी शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।
बेसन -2 कप
घी -1 कप
पिसी हुई चीनी- 1 कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) - 2 टेबलस्पून
1. बेसन भून लें: इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गरम कर लें। जब घी पिघल जाए तो उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि बेसन जले नहीं। लगभग 15-20 मिनट तक भूनने के बाद जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
2. ठंडा करना: जैसे ही बेसन अच्छे से भुन जाएं आप उसके बाद बेसन को हल्का ठंडा होने दें। ध्यान दें कि इसे पूरी तरह ठंडा नहीं करना है, बल्कि हल्का गरम रहने तक रुकना है।
3. चीनी और इलायची मिलाना: अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डाल लें और भुने हुए बेसन में अच्छे से इसे मिला लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए।
4. मेवे डालना: इतना के बाद इसमें आप कटे हुए मेवे डालें और फिर से मिलाएं। मेवे स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
5. लड्डू बनाना: अब साफ हाथों से गोल आकार में लड्डू बना लें। अगर बना हुआ पेस्ट आपको सूखा लग रहा हो तो थोड़ा घी और डाल सकते हैं। इतना के बाद आपका स्वादिष्ठ बेसन का लड्डू बनकर तैयार है। अब आप इसे मां सरस्वती के चरणों में अर्पित कर सकते है।
Published on:
02 Feb 2025 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
