6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच्छर चुन-चुनकर सिर्फ आपको ही क्यों काटते हैं? जानिए इसके पीछे का असली सच!

मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं: आज के लेख में आइए जानते हैं कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं।

3 min read
Google source verification
Machar Jyada Kyon Katte Hain

Machar Jyada Kyon Katte Hain| image credit gemini

Machar Jyada Kyon Katte Hain: आप अपने दोस्त या परिवार के साथ बैठे हुए हैं और ऐसे में आपको अनजाने में यह कभी एहसास हुआ है क्या कि सिर्फ आपको ही मच्छर काट रहे हैं, आपके फैमिली मेंबर या दोस्तों को नहीं? अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ आपका वहम है, या आपने कभी किसी को यह कहते हुए सुना है कि लगता है मच्छरों की मुझसे ही कोई पुरानी दुश्मनी है और आप यह बात मजाक में सुनकर टाल देते हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ये दोनों ही बातें सच हैं। जी हां, एक महफिल में कई लोग साथ बैठे होते हैं लेकिन कुछ लोगों को मच्छर चुन-चुन कर काटते हैं क्योंकि वे उन्हें पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

खून का प्रकार (Blood Group)

आज के समय में कई स्टडीज से यह साफ हो चुका है कि मच्छरों की अपनी एक पसंद होती है और वे कुछ खास लोगों को काटना ज्यादा पसंद करते हैं। दरअसल, मच्छरों के आपको ज्यादा काटने की सबसे बड़ी वजह आपका ब्लड ग्रुप हो सकता है। रिसर्च बताती है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोग मच्छरों को सबसे ज्यादा टेस्टी लगते हैं। असल में हर ब्लड ग्रुप के अपने खास प्रोटीन यानी एंटीजन होते हैं जो रेड ब्लड सेल्स पर पाए जाते हैं, जैसे A ग्रुप में A एंटीजन और B में B होता है। लेकिन O ब्लड ग्रुप में कोई एंटीजन नहीं होता और शायद यही वजह है कि मच्छर इस ग्रुप वालों का खून पीना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर A ब्लड ग्रुप वाले लोग इस मामले में काफी लकी होते हैं क्योंकि मच्छर उन्हें नहीं काटते हैं।

कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide Emission)

मच्छरों के पास कार्बन डाइऑक्साइड को पहचानने की शक्ति होती है और वे काफी दूर से ही इसकी महक सूंघ लेते हैं। जो लोग ज्यादा भारी सांस लेते हैं या ज्यादा CO2 छोड़ते हैं, मच्छर उनकी तरफ चुंबक की तरह खिंचे चले आते हैं। यही कारण है कि प्रेग्नेंट औरतें मच्छरों के निशाने पर ज्यादा रहती हैं क्योंकि वे आम लोगों के मुकाबले करीब 21 परसेंट ज्यादा सांस छोड़ती और लेती हैं, जिससे उनके आसपास CO2 का घेरा बन जाता है और मच्छर उन्हें आसानी से ढूंढ लेते हैं।

पसीना और शरीर की गर्मी (Sweat and Body Heat)

अगर आपको पसीना ज्यादा आता है तो मच्छर आपको बहुत जल्दी अपना निशाना बना लेते हैं। हमारे पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया जैसी चीजें होती हैं जिनकी गंध मच्छरों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ ही जिन लोगों के शरीर का तापमान यानी बॉडी हीट ज्यादा रहती है, मच्छर उनसे ज्यादा चिपकते हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में या वर्कआउट करने के बाद जब शरीर गर्म होता है और पसीना निकलता है, तो मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।

कपड़ों का रंग (Color of Clothes)

मच्छर गहरे रंगों जैसे काला, गहरा नीला या लाल रंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं क्योंकि ये रंग उन्हें दूर से ही साफ नजर आते हैं। इसलिए मच्छरों से बचने के लिए अक्सर हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

खान-पान और लाइफस्टाइल (Diet and Lifestyle)

आप क्या खाते-पीते हैं इसका भी मच्छरों के काटने पर काफी असर पड़ता है। कुछ स्टडीज में यह देखा गया है कि जो लोग बियर पीते हैं मच्छर उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसी तरह बहुत ज्यादा चटपटा या मसालेदार खाना खाने वालों के शरीर से निकलने वाली गंध भी मच्छरों को अपनी ओर खींच सकती है। आपकी डाइट आपके पसीने की गंध को बदल देती है और मच्छर इसी महक को पकड़कर आप तक पहुंच जाते हैं।

मच्छरों से बचने के कुछ आसान उपाय (Tips to Prevent Mosquito Bites)

मच्छरों के आतंक से बचने के लिए सबसे पहले आप हल्के रंग के और ऐसे कपड़े पहनें जिससे आपका शरीर पूरी तरह ढका रहे। अपने घर के आसपास, कूलर या खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें क्योंकि मच्छर रुके हुए पानी में ही पैदा होते हैं। चूंकि सुबह और शाम के वक्त मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, इसलिए इस दौरान घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखना बेहतर है। इसके अलावा आप अपनी सुरक्षा के लिए मच्छर भगाने वाली सेफ क्रीम या मच्छरदानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।