11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

56 की उम्र में भी फिट हैं Bhagyashree, करती हैं ये खास चेयर एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Chair Exercise For Belly Fat: अगर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं और आसान एक्सरसाइज की तलाश में हैं तो भाग्यश्री की ये चेयर एक्सरसाइज आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। आइए जानते है, इस एक्सरसाइज को कैसे कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Apr 23, 2025

Bhagyashree Chair Exercise For Belly Fat

Bhagyashree Chair Exercise For Belly Fat

Chair Exercise For Belly Fat: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) आज भी उतनी ही फिट और एनर्जेटिक नजर आती हैं। जितनी वो अपनी फिल्मों के समय में थीं। 56 साल की उम्र में भी उनका फिटनेस लेवल हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास एक्सरसाइज शेयर की हैं।

जिसे कोई भी व्यक्ति घर बैठे कर सकता है। यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी घटाने के लिए भी काफी असरदार मानी जाती है। आइए जानते हैं, इस एक्सरसाइज के बारें में जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री इस उम्र में करके फिट रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री करती हैं ये एक्ससरसाइज

यह एक्सरसाइज एक लो-इम्पैक्ट वर्कआउट है। जिसे कुर्सी पर बैठकर किया जाता है। इसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों की हल्की स्ट्रेचिंग और मूवमेंट्स शामिल होती हैं। खास बात ये है कि ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो भारी कसरत नहीं कर सकते या जिन्हें खड़े होकर एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है।

भाग्यश्री ने बताया कि ये एक्सरसाइज खास तौर पर पेट और कमर की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही यह पैरों, जांघों और पीठ की मसल्स को भी टोन करती है।

भाग्यश्री की फिटनेस मंत्रा

भाग्यश्री का मानना है कि उम्र को हेल्थ पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उनका कहना है- "अगर आप रोज थोड़ी देर भी खुद के लिए समय निकालें तो शरीर आपका साथ जरूर देगा।" वो नियमित रूप से योग, मेडिटेशन और चेयर एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही हेल्दी डाइट और पॉजिटिव सोच को भी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा मानती हैं।

कैसे करें चेयर एक्सरसाइज?

इस एक्सरसाइज को आप बड़ी आसानी से अपने घर या ऑफिस में कर सकते हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. सबसे पहले एक मजबूत कुर्सी लें, जिसमें पहिए न हों और जो आसानी से हिले-डुले नहीं।

2. कुर्सी पर सीधा और आराम से बैठ जाएं। आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।

3. अब दोनों हाथ सिर के पीछे रखें और गहरी सांस लें।

4. धीरे-धीरे एक-एक करके घुटनों को ऊपर उठाएं, जैसे आप बैठे-बैठे मार्च कर रहे हों।

5. हर पैर को 10-12 बार ऊपर उठाएं।

6. चाहें तो एक स्टेप और जोड़ सकते हैं- दोनों घुटनों को एक साथ ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।

7. अब शरीर को बारी-बारी बाएं और दाएं मोड़ें। इससे कमर और साइड फैट पर असर होता है।

    आप भी कर सकते हैं ट्राई

    अगर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं और हल्की लेकिन असरदार एक्सरसाइज की तलाश में हैं तो भाग्यश्री की ये चेयर एक्सरसाइज आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। घर पर आराम से बैठकर फिट रहने का इससे आसान तरीका शायद ही कोई और हो।

    डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।