9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की Tanya Mittal का Ex-Boyfriend कौन है, तान्या को बोला ‘फर्जी’

Tanya Mittal's Ex-Boyfriend: बिग बॉस के घर पर तान्या मित्तल छाई हुई हैं। सुर्खियों का केंद्र बनीं तान्या के एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें फेक बोला है। आइए जानते हैं, कौन हैं उनका एक्स बॉयफ्रेंड।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anamika Mishra

Sep 06, 2025

Bigg Boss 19, bigg boss 19 tanya mittal, Tanya Mittal, tanya mittal ex-boyfriend, tanya mittal ex,

कौन है Tanya Mittal का Ex-Boyfriend? (Image Source: Instagram)

Tanya Mittal Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग-बॉस 19 ने शुरू होते ही तहलका मचा दिया है। घर के अंदर हर दिन कोई तीखी बहस होती रहती है। लेकिन, तान्या शो का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। तान्या मित्तल वैसे ही अपनी बातों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अब उनके पूर्व प्रेमी बलराज सिंह के बयानों के कारण वो और ज्यादा सुर्खियों में आ गई हैं। उनके एक्स बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तान्या के बारे में कई खुलासे किए हैं।

कौन हैं तान्या के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह (Who is Tanya's ex-boyfriend Balraj Singh)

बलराज सिंह उत्तर प्रदेश के एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनेता हैं। वह वर्तमान में ग्राम पंचायत सेहलपुरा के सरपंच हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं उनका यूट्यूब चैनल पर उनके 82000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

तान्या के एक्स बॉयफ्रेंड ने क्या कहा? (What Did Tanya's Ex-Boyfriend Say)

बिग बॉस 19 में आने से पहले तान्या मित्तल और बलराज सिंह के बीच कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं और बलराज ने तान्या पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बलराज ने तान्या को नकली कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तान्या अपनी लाइफस्टाइल और व्यक्तित्व को लेकर झूठे दावे करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बनावटी लोगों से दोस्ती नहीं रखता। तान्या सिर्फ अपने फायदे के लिए रिश्ते बनाती है और जब उसका काम पूरा हो जाता है, तो वह लोगों को नजरअंदाज कर देती है।'