14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन मंत्रों के रोजाना जाप से धन के देवता कुबेर की बरसती है कृपा, पैसों की नहीं होती कमी

Kuber Mantra: कुबरे देव के मंत्रों को धन प्राप्ति के लिए बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। जानिए इन मंत्रों के जाप की क्या है सही विधि।

2 min read
Google source verification
lord kuber mantra, kuber mantra, morning mantra, powerful mantra, kuber dev mantra, कुबेर मंत्र,

इन मंत्रों के रोजाना जाप से धन के देवता कुबेर की बरसती है कृपा, पैसों की नहीं होती कमी

ज्योतिष अनुसार कुबेर मंत्रों के जाप से इंसान की दरिद्रता दूर हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार धन के देवता कुबेर को धन का राजा माना जाता है। कुबेर देव विश्रवा मुनि और उनकी पहली पत्नी इलविला के पुत्र थे। साथ ही इन्हें भगवान शिव का परम भक्त भी माना जाता है। शिव जी की ही कृपा से इन्हें धनपति की पदवी प्राप्त हुई थी। कुबरे देव के मंत्रों को धन प्राप्ति के लिए बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। जानिए इन मंत्रों के जाप की क्या है सही विधि।

कुबेर के मंत्रों के जाप से पहले आहुति देने की प्रक्रिया और अग्नि के सामने ध्यान करने की प्रक्रिया पूरी करें। फिर इस आहुति मंत्र का जाप करें-
जपतामुं महामन्त्रं होमकार्यो दिने दिने।
दशसंख्य: कुबेरस्य मनुनेध्मैर्वटोद्भवै।।80।।

होम करते समय अग्नि के सामने इस प्रकार करें ध्यान-
होमकाले कुबेरं तु चिन्त्येदग्निमध्यम्।
धनपूर्ण स्वर्णकुम्भं तथा रत्नकरण्डकम्।।82।।
हस्ताभ्यां विप्लुतं खर्वकरपादं च तुन्दिलम्।
वटाधस्ताद्रत्नपीठोपविष्टं सुस्मिताननम्।।83।।
एवं कृत हुतो मन्त्री लक्ष्म्या जयति वित्तपम्।
अथ प्रत्यङ्गिरा वक्ष्ये परकृत्या विमर्दिनीम्।।84।।

कुबेर देव का अमोघ मंत्र: इस पैंतीस अक्षरी मंत्र के ऋषि विश्रवा हैं और छंद बृहती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप तीन महीने तक विधि विधान करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इस मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके कम से कम 108 बार करना चाहिए।
'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥'

अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र: माता लक्ष्मी और कुबेर देव का ये मंत्र जीवन में सभी सुखों को प्रदान करने वाला माना जाता है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस मंत्र का जाप स्नान के बाद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके करें। हाथ में जल, फूल और अक्षत यानी साबुत चावल लें और फिर श्रद्धापूर्वक मंत्र का जाप करें।
'ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥'

धन प्राप्ति हेतु कुबेर मंत्र: कहते हैं इस मंत्र के नियमित जाप से धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं। घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता और व्यक्ति को धन-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ये मंत्र जीवन की कई कठिनाइयों से मुक्ति दिलाता है। इस मंत्र का सुबह-सुबह जाप करना शुभ माना जाता है। सुबह आप कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर के सामने धूप-दीप जलाकर इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। ध्यान रखें कि नित्य एक ही समय पर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥'
यह भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: जिनके हाथ में होती हैं ये रेखाएं और चिन्ह, उन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता