
Carrot Juice For Pregnant Women
Carrot Juice For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पोषण की अधिक आवश्यकता होती है। क्योंकि गर्भवती महिला इस समय जो भी खाती और पीती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। किसी और मौसम के अपेक्षा ठंड के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गाजर का जूस बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट बनने वाली मां और बच्चें दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं गाजर के जूस के कुछ प्रमुख फायदे, जिन्हें प्रेगनेंट वीमेन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी का खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा रहता है। गाजर के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जो इम्यून सिस्टम (Strengthens immunity) को मजबूत करने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से गर्भवती महिला का इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी की दिक्कत होती हैं। इन समस्याओं को दूर करने में गाजर का जूस मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और महिलाओं को पेट की समस्याओं (Digestive System Healthy) से राहत देता हैं।
गाजर के जूस में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो शिशु के विकास के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गाजर में पाएं जाने वाले पोषक तत्व शिशु की आंखों, त्वचा और कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं के चेहरे पर दाग-धब्बे और त्वचा की चमक कम हो जाती है। ऐसे में गाजर का जूस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को दाग-धब्बों से बचाते हैं और त्वचा को निखारने में मदद करता हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर की समस्याएं भी आम होती हैं। गाजर का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। पोटेशियम रक्त संचार को बेहतर बनाता है और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों को दूर करता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
24 Jan 2025 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
