10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाणक्य नीति: धन और सम्मान दोनों का नाश कर देती हैं ये 4 चीजें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार गुणों से युक्त व्यक्ति जीवन में खूब आगे बढ़ता है लेकिन यदि वही व्यक्ति बुराइयों से पूरी तरह दूरी बना ले तो उसके सम्मान, यश और सफल होने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।

2 min read
Google source verification
chanakya niti, chanakya niti for success in life in hindi, chanakya niti for money, chanakya ji ke vichar, acharya chanakya motivation, chanakya money management, chanakya quotes on money, चाणक्य नीति, धन और सम्मान की नीति,

चाणक्य नीति: धन और सम्मान दोनों का नाश कर देती हैं ये चीजें

आज के दौर में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के कई पहलुओं को समझने और कदम-कदम पर आने वाली मुश्किलों का सामना करने के लिए मार्गदर्शन करती हैं। आचार्य चाणक्य ने जीवन के अनुभवों से मिली सीख को ही अपनी नीतियों में गहराई से समझाया है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफल व्यक्ति वही है जो लालच, क्रोध, घमंड, झूठ, फरेब, दूसरों का तिरस्कार करना आदि जैसे हर तरह के अवगुणों से बिल्कुल दूर रहता है। अन्यथा व्यक्ति का धन, मान-सम्मान सब कुछ नष्ट हो जाता है और ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता। तो आइए जानते हैं अपने ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए आचार्य चाणक्य ने कौन सी बातों को अमल में लाने की सीख दी है...

1. लालच कर देता है बर्बाद
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को कभी भी जीवन में दूसरों के धन का लोभ नहीं करना चाहिए क्योंकि खुद से कमाए हुए पैसे से ही व्यक्ति संतुष्टि और सम्मान प्राप्त करता है। वहीं बिना परिश्रम के मिला हुआ पैसा ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता है और फिर ऐसे लालची मनुष्य को आगे चलकर कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

2. धन का अपमान करना
चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति धन हाथ में आने पर उसका मोल नहीं समझ पाता उस पर लक्ष्मी माता कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं और हमेशा के लिए रूष्ट हो जाती हैं। इसलिए भूलकर भी धन का अनादर न करें और सोच विचार कर ही पैसा खर्च करें।

3. दुर्बल लोगों पर ताकत दिखाना
जो व्यक्ति अपने से कमजोर और छोटे लोगों को रौब दिखाते हैं तथा साथ ही अपने पद-प्रतिष्ठा का गलत फायदा उठाते हैं, उन लोगों का धन और सम्मान नष्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

4. बुरी संगत में पड़ा हुआ व्यक्ति
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति किसी बुरी संगत में पड़ जाए तो उसका नाम और यश दोनों के लिए ही मुसीबत खड़ी हो जाती है। वहीं अधर्मी लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं और आपका धन हथियाने में भी पीछे नहीं हटते। इसलिए हमेशा धर्म का पालन करने वाले और विद्वान लोगों की संगत में ही रहना चाहिए। ऐसे लोगों को जीवन में खूब तरक्की मिलती है।

यह भी पढ़ें: मकर, मीन समेत इन राशि वालों के जीवन में होगा धन का आगमन, काम बनाने में मिलेगा सहयोग