Dry Fruits In Diabetes: डायबिटीज यानी मधुमेह आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद आम बीमारी बन चुकी है। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, खराब खानपान, मोटापा और तनाव के कारण हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खाने-पीने को लेकर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। खासतौर पर ड्राईफ्रूट्स यानी सूखे मेवे, जिन्हें हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ ड्राईफ्रूट्स ऐसे भी हैं जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन से ड्राईफ्रूट्स (Healthy Dry Fruits In Diabetes) फायदेमंद हैं और किनसे दूरी बनाना जरूरी है। अंत में जानेंगे किन ड्राईफ्रूट्स का सेवन करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए।