Dry Fruits For Monsoon: बरसात का मौसम अपने साथ नमी, इंफेक्शन और थकावट भी लेकर आता है। इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी अक्सर कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है। मानसून में ड्राई फ्रूट्स का सही तरीके से सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ एनर्जी बढ़ाते हैं, बल्कि ये इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं। हालांकि, सभी ड्राई फ्रूट्स इस मौसम में सही नहीं माने जाते। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में किन ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद रहता है और किनसे परहेज करना चाहिए।