लाइफस्टाइल

Food For Skin Pigmentation: बिना महंगे ट्रीटमेंट के हटाएं झाइयां, बस अपनी डाइट में लाएं ये बदलाव

Food For Skin Pigmentation: पिगमेंटेशन की मुख्य वजह शरीर में मेलेनिन नामक तत्व की असंतुलित मात्रा होती है। ऐसे में कुछ हेल्दी डाइट अपनाकर आप नेचुरली अपनी स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बना सकते हैं। जानिए कैसे?

2 min read
Aug 13, 2025
Diet to reduce pigmentation on face |फोटो सोर्स – Freepik

Food For Skin Pigmentation: हम सभी चाहते हैं हमारी स्किन क्लियर, ग्लोइंग और यंग नजर आए, लेकिन कई बार चेहरे की खूबसूरती को छीन लेते हैं डार्क दाग-धब्बे यानी पिगमेंटेशन। और ज्यादातर ये समस्या खास तौर पर चेहरे, गर्दन और आस-पास की त्वचा पर दिखती है, जिससे चेहरा मुरझाया हुआ और असमान रंग का लगने लगता है। जिसके कारण स्किन खूबसूरत नजर नहीं आती है और आप भी अंदर से आत्मविश्वास का अनुभव नहीं करते हैं। वहीं अगर आप अपने डाइट में कुछ हेल्दी डाइट को अपनाएं, तो ये धीरे-धीरे आपकी झाइयों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसा डाइट जो पिगमेंटेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Coconut Water For Face: नारियल पानी से पाएं पिंपल-फ्री स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Pigmentation Reason: क्या होती है पिगमेंटेशन होने की वजह?

पिगमेंटेशन की मुख्य वजह शरीर में मेलेनिन नामक तत्व की असंतुलित मात्रा होती है। जब मेलेनिन का स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, खासतौर पर सूर्य के संपर्क में आने से, तो चेहरे पर काले और भूरे निशान आने लगते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव और लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन के कारण भी लोग पिगमेंटेशन की शिकायत करते हैं।

पिगमेंटेशन कम करने में मददगार फ्रूट्स (What food to eat to reduce pigmentation)

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकली, तोरी जैसी हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैरोटेनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से स्किन का नैचुरल ग्लो बढ़ता है और पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम होता है।

टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और पिगमेंटेशन को हल्का करता है। दिलचस्प बात यह है कि टमाटर को हल्का पकाने से लाइकोपीन का अवशोषण बढ़ जाता है, जिससे इसका असर और भी बेहतर हो जाता है।

फैटी फिश

सैल्मन, ट्राउट और मैकेरल जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। ये न केवल स्किन इलास्टिसिटी और हाइड्रेशन बनाए रखते हैं, बल्कि समय से पहले आने वाले उम्र के लक्षणों को भी कम करते हैं।

गाजर

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और मिनरल्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर डलनेस और पिगमेंटेशन को घटाने में मदद करते हैं। आप चाहें तो गाजर को सलाद में खाएं या पीसकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अनार

इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स सूरज की किरणों से स्किन की रक्षा करते हैं। विटामिन A, C, ओमेगा फैटी एसिड और जिंक की मौजूदगी पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Javitri For Skincare: जावित्री सिर्फ मसाला नहीं स्किन की दवा भी है, पाएं एक्ने-फ्री ग्लोइंग स्किन

Also Read
View All
डिसिप्लिन, एक्सरसाइज, और डाइट ही है 60 के बाद भी फिट और हेल्दी रहने का रामबाण?, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कमर दर्द और हैमस्ट्रिंग की जकड़न से राहत, अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर ने बताया प्राचीन हिंदू वॉरियर योग का असरदार तरीका

Momos Harmful for Health: मोमोज की लत ने कराया 85 लाख का नुकसान, जानिए इस फास्ट फूड के खतरनाक दुष्प्रभाव

Cancer Risk Factors: जंक फूड का चस्का या कैंसर को न्योता, स्टडी बताती है इन 5 गलतियों से आप बढ़ रहे हैं इस खतरे की ओर

Study Mantra: बोर्ड के एग्जाम हों या कोई अन्य परीक्षा, पढ़ाई में बर्नआउट से बचने के लिए अपनाइए विकास दिव्यकीर्ति का 8-8-8 फॉर्मूला

अगली खबर