
Gender clothing fashion unisex for boys and girls lifestyle tips
आजकल लड़के और लड़की के फैशन में कुछ ज्यादा अंतर नहीं रह गया है, यूनिसेक्स की स्टाइल में चीजें पहनने का फैशन है। इसे जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग कहते हैं। लड़के और लड़कियों को ये ट्रेंड बहुत ही पसंद आ रहा है, इससे वे स्टाइलिश भी दिखते हैं और इसका बाजार काफी इन है। इस सोच पर लग रहा विराम कि ये कपड़े पुरुषों के लिए हैं और ये रंग सिर्फ महिलाओं के लिए हैं, दोनों एक जैसे फैशन को अपना सकते हैं।
यूनिसेक्स क्लोथिंग कोई भी अपनी पसंद से पहन सकता है। इसलिए इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। सफेद शर्ट के साथ जींस इसमें आप सफेद शर्ट के साथ जींस पहन सकते हैं। इसी तरह ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक पैंट ट्राई कर सकते हैं। जेंडर न्यूट्रल ड्रेसिंग कर रहे हैं, तो ब्लेजर भी इसमें शामिल है। प्लाजो स्टाइल पैन्ट्स के साथ ओवरसाइज्ड ब्लेजर में पैटर्न की कोई कमी नहीं है। ये आरामदायक होते हैं। कार्गो के साथ फुल स्लीव टी शर्ट पहनकर मिल सकता है मिनिमल लुक। कार्गो पैंट लोकप्रिय फैशन ट्रेंड रहा है। कार्गो पैंट को किसी भी तरह के टॉप के साथ पहन सकते हैं। टी-शर्ट या हुडी के साथ पहनें। ऑफिस लुक के लिए शर्ट या ब्लाउज के साथ पहनें।
ग्राफिक जींस और टीशर्ट कोई भी अपने तरीके से स्टाइल कर सकता है। ओवरसाइज्ड-बैगी कपड़े भी जेंडर न्यूट्रल ड्रेसिंग का हिस्सा हैं। बॉयफ्रेंड जींस अच्छा विकल्प है। डेनिम जैकेट ट्राई करें। डेनिम शर्ट के साथ रिप्ड जीन्स कोई भी पहन सकता है। इसलिए मिल रहा बढ़ावा इस क्लोथिंग को कई बड़े ब्रांड्स इसलिए प्राथमिकता दे रहे हैं कि यह कपड़ों को लेकर समाज की ओर से तय किए गए मानकों को खत्म कर रहा है। इसमें अपनी पसंद से कपड़े चुनने की पूरी आजादी है। रंग या आउटफिट को लेकर कोई बाध्यता नहीं है। ऐसा नहीं रह गया कि प्लस साइज वाले ढीले-ढाले कपड़े न पहनें या तुम ये मत पहनो, ठीक नहीं लगेगा। या फिर यह कि गुलाबी रंग के कपड़े लड़के नहीं पहनते आदि।
Published on:
10 Feb 2024 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
