21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies for hair : बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो इस तरह लगाएं लौकी, कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा फर्क

आजकल खराब जीवन शैली और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग बाल झड़ने और समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या परेशान हैं। अगर आप भी बालों की किसी समस्या से परेशान हैं तो इस तरह से लौकी का यूज करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

2 min read
Google source verification
hair-fall.jpg

Hair Fall

नई दिल्ली। Home Remedies for Hair : हमारे बाल हमें सुंदर और आकर्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थोड़े से अच्छे और स्टाइलिश बाल लुक बना देते हैं। लेकिन आजकल खराब जीवन शैली और खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों में बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या देखी जा रही हैं। बालों की देखभाल के लिए कई तरह के प्रोडक्ट यूज करते हैं, लेकिन इसके बाद भी बालों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। आपकी इस परेशानी को देखते हुए आज हम आपको उस चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जिसके यूज से बाल नेचुरल काले रहेंगे और झड़ेंगे भी नहीं।

दरअसल हम लोकी के बारे में बात कर रहे हैं। लौकी (Bottle Gourd)में सोडियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, फॉस्फोरस और विटामिन्स होते हैं। इस कारण लोकी हमारे शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में जितनी फायदेमंद होती है, उतनी ही बालों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। ऐसे में आप बालों की नेचुरल देखभाल के लिए लौकी (Bottle Gourd) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए कैसे करें लौकी का यूज (Use Of Gourd For Hair)

लौकी का तेल बनाकर रोजाना बालों में लगाया जाता है। इसके तेल से लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं इसके साथ ही सफेद बालों को नेचुरल काला बनाने में मदद करता है। लौकी के तेल को बनाने के लिए सबसे लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में अच्छे से सुखा लें। इसके बाद एक कढ़ाई में नारियल का तेल गर्म कर लें और सुखें हुए लौकी के टुकड़े डाल दें। अब तेल को धीमी आंच में तब तक पकाएं, जब तक तेल का कलर न बदल जाए। ऐसा होने पर तेल को तो गैस से उतार लें और ठंडा होने बाद एक शीशी में छान भर लें।

यह भी पढ़ें: सावधान: इस पोजिशन में सोना आपको समय से पहले बना सकता है बूढ़ा

इस तेल को एक हफ्ते में दो बार बालों में लगाएं और मसाज करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले लगा सकते हैं या बाल धोने से पहले। कुछ दिन में आपको अपने आप बालों में फर्क नजर आने लगेगा।