
Matheesha Pathirana Vs vaibhav suryavanshi (फाइल फोटो) | Credit - IPL/Instagram
Matheesha Pathirana IPL, KKR Vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जबरा मुकाबला होने जा रहा है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स लगातार जीतने वाली कतार में है तो वहीं, केकेआर अबतक 6 मैच में से एक ही जीती है। इसलिए, टीम ने अपने तारणहार मथीशा पाथिराना को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। क्यों, सब पाथिराना को अकेले 11 पर भारी कह रहे हैं और साथ ही इस महंगे खिलाड़ी की संपत्ति आदि के बारे में जानेंगे।
साथ ही आज राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना भी मथीशा पाथिराना से होने वाला है। दोनों ही युवा खिलाड़ी हैं और टीम की जान हैं। पर, देखना है कि आज कौन किस पर भारी पड़ता है।
केकेआर ने पाथिराना पर जमकर पैसे बरसाए हैं। जानकारी के अनुसार, पाथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। इस हिसाब से ये कोलकाता के महंगे खिलाड़ी हैं।
इससे पहले ये चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था इसके बाद सीधे 18 करोड़ पर बोली लगी। इस तरह से ये तेजी से तरक्की कर रहे हैं। इनकी संपत्ति करीब 18-20 करोड़ के आसपास बताई जाती है।
मथीशा पाथिराना ने 32 मैचों के IPL करियर में 47 विकेट झटके हैं।
अगर आप पाथिराना के इंस्टाग्राम को खंगालें तो देखने को मिलेगा कि इनको सफेद कलर के कपड़ों से कितना लगाव है। अपने परिवार के साथ भी व्हाइट ड्रेस में फोटो शेयर कर रखी है। साथ ही सोलो ट्रीप पर भी ये ऐसे ड्रेस में ही दिख रहे हैं।
पाथिराना के माता-पिता हैं। इसके अलावा इनकी दो बहने हैं। इन दोनों बहनों से ये बेहद प्यार करते हैं। साल 2023 में इनकी एक बहन की शादी हुई थी। उस वक्त एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।
आईपीएल में इनको यॉर्कर किंग के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इनके यॉर्कर से बचना मुश्किल है। चोट के कारण ये पिछले कुछ मैच खेल नहीं पाए थे। अब इनको श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। अब ये फिट हैं और आगे के मैच खेलने वाले हैं।
Published on:
19 Apr 2026 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
IPL 2026
