
Eating Saunf Mishri (Image- gemini)
Eating Saunf Mishri: होटल और रेस्टोरेंट में भी आपने देखा होगा कि टेबल पर सौंफ और मिश्री की एक डिब्बी रखी होती है। हम सब लोग खाना खाने के अक्सर चबाते हैं, लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि आखिर खाने के बाद ही सौंफ और मिश्री क्यों चबाते है? इसके क्या क्या फायदे होते है या फिर इसके नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं आपके मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब।
खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना अच्छी आदत है, पेट में गैस या भारीपन नहीं होता। अगर आपको खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा होती है, तो सौंफ-मिश्री लेना एक स्मार्ट ऑप्शन है जो आपकी आंखों की रोशनी और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
सौंफ और मिश्री दोनों की तासीर ठंडी होती है। जब आप इन्हें चबाते हैं, तो यह एसिड बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इससे खाना पेट में सड़कर एसिड पैदा नहीं करता। मिश्री गले और पेट की नसों को आराम देती है, जिससे एसिडिटी की वजह से होने वाली जलन में तुरंत आराम मिलता है।
रोजाना सौंफ खाने से पेट की बीमारियां खत्म होने लगती हैं। सौंफ आपकी आंतों को साफ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-A होता है। रोज एक चम्मच सौंफ खाने से आंखों की चमक बढ़ती। शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने में मदद करती है, जिससे आप बार-बार अनहेल्दी चीजें नहीं खाते।
नहीं, सौंफ के बीज हीमोग्लोबिन को कम नहीं करते हैं। सौंफ में आयरन और तांबा (copper) होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी हैं। अगर किसी को एनीमिया (खून की कमी) है, तो रोजाना सौंफ का सेवन करने से हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
20 Apr 2026 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
