
Summer Grooming (Image- gemini)
Summer Grooming: जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, सबसे बड़ी चुनौती पसीना और शरीर की बदबू है। हम ऑफिस में हों या दोस्तों के साथ बदबू के कारण कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ परफ्यूम छिड़क लेना काफी नहीं है। इसके लिए आपको अपने ग्रूमिंग रूटीन में कुछ बेसिक बदलाव करने होंगे। आइए जानते हैं कि इस तपती गर्मी में आप खुद को कूल और फ्रेश कैसे रख सकते हैं।
हम में से ज्यादातर लोग पसीना आने के बाद परफ्यूम लगाते हैं, जो कि गलत है। परफ्यूम हमेशा नहाने के तुरंत बाद साफ और सूखी स्किन पर लगाना चाहिए। इससे उसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है। कोशिश करें कि इसे सीधे कलाई और गर्दन पर लगाएं। कोशिश करें कि ऐसे परफ्यूम का प्रयोग करें जो त्वचा को नुकसान कम पहुचाएं।
गर्मियों में कपड़ों का चुनाव बहुत मायने रखता है। सिंथेटिक कपड़े पसीना सोख नहीं पाते, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और बदबू आती है। हमेशा 100% कॉटन के अंडरगारमेंट्स और बनियान पहनें। यह पसीने को सोखकर स्किन को सांस लेने में मदद करते हैं और रैशेज से भी बचाते हैं। इसके अलावा आजकल मार्केट में बहुत सस्ते और यूनिक विकल्प आपको मिल जाएंगे, उनका इस्तेमाल करें।
गर्मी के मौसम में आपने देखा होगा कि त्वचा बहुत ज्यादा तैलीय हो जाती है। धूल और पसीना हमारे त्वचा छिद्रों को बंद कर देते हैं। ऐसे में चारकोल फेसवाश बहुत काम आता है। यह गहराई से सफाई करता है, एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और चेहरे पर ताजगी लाता है। दिन में कम से कम दो बार इससे चेहरा जरूर धोएं। बाहर जाने से पहले सूती कपड़े से मुंह ढ़कें।
गर्मियों के मौसम की सबसे जरुरी चीजों में से एक है पाउडर। शरीर के जिन हिस्सों में पसीना ज्यादा आता है, वहां एंटी-फंगल या टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करें। यह नमी को सोख लेता है और घमौरियों जैसी समस्या को दूर रखता है। जिम जाने वाले पुरुषों के लिए यह टिप बहुत जरूरी है। महिलाएं जो ज्यादा पसीने वाले काम करती हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
गर्मी में हमारे शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है ऐसे में बाहरी सफाई के साथ अंदरूनी सफाई भी जरूरी है। जितना हो सके ज्यादा पानी पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें। ज्यादा चाय, कॉफी और मसालेदार खाना पसीने की बदबू को बढ़ा सकता है, इसलिए गर्मी में हल्के और ठंडे तासीर वाले फल जैसे तरबूज और खीरा अपनी डाइट में शामिल करें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
20 Apr 2026 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
