30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन टिप्स से बढ़ेगी आपकी सुंदरता व चमक

त्यौहार तथा खास मौकों पर अविवाहित लड़कियां और शादीशुदा महिलाएं दोनों ही खास तरह के आउटफिट के अलावा एसेसरी से लेकर नए अंदाज में तैयार होना पसंद करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 9 Apr 2021, 2:37 PM IST

model_fashion_tips_in_hindi.jpg

खूबसूरत दिखना और ओकेशन अनुसार तैयार होना हर किसी को पसंद होता है। बात किसी खास फेस्टिवल या पार्टी की हो तो सजना-संवरना तो बनता है। ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका लुक ऐसा होना चाहिए कि वह फैशन स्टेटमेंट बन जाए। कोशिश करें मौसम के अनुरूप आउटफिट, एसेसरी और मेकअप का चयन करें। एक दूसरे से मिलने के दौरान लुक ऐसा हो जाए कि सभी तारीफ करें। पार्लर जाने के अलावा आप घर पर भी आसानी से तैयार हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि हम यह किस तरह कर सकते हैं

ऐसेसरीज जो दिखाएंगी फेस्टिव सीजन में खूबसूरत
एथनिक ड्रेस के तहत यदि आप बोल्ड कलर के आउटफिट जैसे साड़ी या लहंगा पहनती हैं तो डायमंड सेट ग्रेसफुल लुक देगा। इसे एम्ब्रॉइड्री या मिरर वर्क वाली ड्रेस के साथ भी एक्सपेरिमेंट करें। ट्रेडिशनल के अलावा इंडोवेस्टर्न या कोई भी लुक हो आप मिडिल पार्टिशन में मांग-टीका ट्राई कर सकती हैं। सभी के बीच खुद को अलग दिखाना चाहती हैं तो विभिन्न आकार और डिजाइन में उपलब्ध हेयरपिन को पहनें। बात अविवाहित लड़कियों की हो तो वे एसेसरी के रूप में मैटेलिक और सिल्वर ज्वैलरी को पहन सकती हैं। खास बात है कि ये किसी भी आउटफिट के साथ मैच हो जाती हैं। इसी के अलावा कमर पर पहने जानी वाली चेन भी आकर्षक लगेगी।

यह भी देखें : सोशल मीडिया से रिलेशनशिप में आ रही दूरियां, जानिए इसके कारण

यह भी देखें : रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार जताना है जरूरी

पॉल्युशन फ्री मेकअप
घर की साफ-सफाई के दौरान यदि तैयार होने का समय नहीं मिल पाता है तो आप दिन में चेहरे को 4-5 बार सामान्य पानी से धोने के बाद गुलाबजल से स्किन की टोनिंग करें। कोशिश करें कि इस दिन ऐसा मेकअप अपनाएं जो ज्यादा ऑयली न हो। अन्यथा धूल के कण त्वचा पर चिपककर मेकअप खराब कर सकते हैं।

हेयरस्टाइल दिखाएंगे ग्रेसफुल
बात चाहें किसी भी आउटफिट की क्यों न हो, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा ज्यादातर अपनाए गए स्लीक बन, करीना कपूर का लो पोनीटेल स्टाइल, प्रियंका चोपड़ा का मेस्सी लो बन, सोनम व ऐश्वर्या का हाई बन और आलिया भट्ट का वेवी पोनीटेल हेयरस्टाइल फेस्टिव मोड के लिए अच्छा रहेगा।

बिना दुपट्टे की ऐसी हो ड्रेस
इन दिनों फैशन गलियारों की बात करें तो ऐसे आउटफिट ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिनमें दुपट्टे की जरूरत न पड़े। ऐसे ही कुछ आउटफिट हैं क्रॉप टॉप विद लहंगा या प्लाजो, अंगरखा कुर्ती, प्रिंटेड व वर्क वाला लॉन्ग कुर्ता, शॉर्ट व मीडियम लैंथ जैकेट सूट के अलावा केप शोल्डर टॉप किसी भी आउटफिट पर आसानी से मैच कर पहन सकती हैं।