अब तो करवा चौथ मेरे लिए बहुत ही खास होता है, क्योंकि मेरे पति भी इस व्रत को करने लगे हैं। पिछले दो साल से शलभ भी मेरे लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं। जब पति ऐसा करते हैं, तो वाकई में पत्नी को ऐसा महसूस होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक पत्नी के लिए पति का साथ और सपोर्ट जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखता है।