25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mallika Sherawat का हेल्थ सीक्रेट आया सामने, रोजाना सुबह पीती हैं यह ड्रिंक, आप भी करें ट्राई

Mallika Sherawat Fitness Routine: मल्लिका शेरावत का हेल्दी मॉर्निंग रूटीन बेहद सिंपल है और हर कोई इसे अपनी लाइफ में शामिल कर सकता है। गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना एक छोटी सी आदत है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। अगर आप भी बॉलीवुड जैसी फिटनेस चाहते हैं तो मल्लिका की इस हेल्थ टिप को आज से ही फॉलो कर लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 7 May 2025, 6:20 PM IST

Mallika Sherawat Fitness Routine

Mallika Sherawat Fitness Routine

Mallika Sherawat Fitness Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपने बोल्ड अंदाज और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 48 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी ग्लोइंग स्किन और टोन्ड बॉडी हर किसी को हैरान कर देती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी फिटनेस का राज क्या है। अगर आप भी बॉलीवुड सितारों जैसी हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल चाहते हैं तो मल्लिका की ये हेल्थ टिप आपके काम आ सकती है।

क्या बोली मल्लिका शेरावत?

हाल ही में मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस को 'हैलो, गुड मॉर्निंग' कहती नजर आती हैं और साथ ही दिखाती हैं कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करती हैं। वीडियो में मल्लिका एक ग्लास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका ने कैप्शन में लिखा- "सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी और ताजे नींबू के साथ करें।

यह भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez House: जैकलीन फर्नांडीज के घर की खास झलक, जानिए कैसे सजाया लिविंग से बेडरूम तक का हर कोना

मल्लिका की हेल्थ हैबिट्स और फिटनेस रूटीन

मल्लिका शेरावत अपनी हेल्थ को लेकर काफी सीरियस हैं। वो ना सिर्फ हेल्दी डाइट लेती हैं, बल्कि रेगुलर एक्सरसाइज और योग भी करती हैं। कई इंटरव्यूज में उन्होंने बताया है कि वो जंक फूड से दूर रहती हैं और नेचुरल चीजों को ही प्राथमिकता देती हैं। उनका मानना है कि हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में छोटी-छोटी अच्छी आदतें जोड़नी चाहिए।

सुबह नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पानी पीना वैसे तो बहुत लोग जानते हैं, लेकिन मल्लिका शेरावत जैसी फिटनेस फ्रीक से जब ये हेल्थ सीक्रेट सामने आया तो लोग एक बार फिर इसके फायदे जानने लगे। गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा यह पाचन क्रिया को सुधारता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है और स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है। मल्लिका की तरह अगर आप भी इसे रोजाना सुबह पीना शुरू करें तो कुछ ही हफ्तों में असर नजर आने लगता है।