5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनाएं ये 6 प्रोटीन युक्त वेजिटेरियन व वीगन फ्रेंडली फूड जिनसे आपकी लाइफ होगी हेल्दी

Plant-Based Protein for Balanced Diet : अभी - अभी आपने वीगन या वेजिटेरियन (Vegetarian/Vegan) लाइफ चूज की है लेकिन आप अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं तो ये जान लें की प्लांट बेस्ड फूड भी हेल्दी होता है साथ ही प्रोटीन रिच भी। अगर आप वेजिटेरियन या वीगन हैं तो इस आर्टिकल में जानिये क्या है वो प्रोटीन रिच प्लांट बेस्ड फूड्स जो आप आसानी से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

3 min read
Google source verification
vegan9.jpg

For Maximum Nutrition Include these Protein-Rich Foods into Your Diet

Plant-Based Protein : वीगन होने का मतलब है सभी पशु उत्पादों, विशेष रूप से मीट, सी फूड , पोल्ट्री, अंडे और डेयरी उत्पादों से परहेज रखना है। सस्टेनेबल लाइफ को पाने की चाह में और एनिमल वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए इन दिनों कई लोग वेजिटेरियन और वीगन फूड्स चूज कर रहे हैं। साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। वीगन और वेजीटेरियन फ़ूड भी फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं इन्हे खाने से हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर डाइबिटीज और कैंसर (कुछ) जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है। प्लांट-बेस्ड फ़ूड भी अक्सर फैट और कोलेस्ट्रॉल में कम होते हैं और वजन कम करने में भी मददगार होता है। आम धारणा है की प्लांट बेस्ड फ़ूड में ज़्यादा प्रोटीन नहीं होता लेकिन कई रिसर्च ने इस धारणा को गलत साबित किया है।


Why Choose Plant-Based Protein
: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, मोटापा, डाइबटीज और हार्ट डिजीज के बढ़ते केसेज के चलते जो डॉक्टर्स अपने मरीज को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करना चाहते हैं उन्हें प्लांट बेस्ड फूड खाने की सलाह देनी चाहिए। इसी के चलते उन्हें आसानी से मिल जाने वाले प्लांट बेस्ड फ़ूड लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

Chick Peas: छोले एक ऐसा फ़ूड आइटम है जो अलग- अलग स्वाद दे सकता है। इसकी खासियत यह है की एक तो यह हर डिश के साथ डिफरेंट टास्ते देता है दूसरा यह प्रोटीन रिच होने के साथ ही वीगन और वेजटेरियंस के लिए अच्छा ऑप्शन है। छोले के पॉपुलर डिसेज में छोले भठूरे, छोले टिक्की, छोले- चावल, हुम्मुस, छोले की कटलेट आदि है।

Quinoa: इन दोनों प्रोटीन के नाम पे वीगन और वेजिटेरिअन चॉइस में क्विनोआ का बड़ा नाम है। यह एक पूर्ण प्रोटीन रिच ऑप्शन है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। क्विनोआ का सेवन सलाद, उपमा, या किसी भी साइड डिश के रूप में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : क्या ग्रीन टी पीने से हो सकता है हार्ट को फायदा, कौन सी ग्रीन टी है बेस्ट,


Tofu: ये सोयाबीन से बना होता है। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक पॉपुलर ऑप्शन है। खासकर वीगन और वेगेटरिएंस के लिए। इसे पनीर की ही तरह पकाया जा सकता है। इसे दूसरे फ़ूड आइटम में शामिल करते हुए स्टर-फ्राइंग, बेकिंग या ग्रिलिंग करते हुआ बनाया जा सकता है।

Lentils: कई तरह की दालें प्रोटीन और फाइबर रिच होती हैं। यह वेजिटेरिअन और वेगं फ़ूड खाने वालों के लिए बेस्ट चॉइस है। दालों को खाने के कई तरीके हैं जिनमे दाल का सूप, सलाद, खिचड़ी, चीला, इडली इत्यादि शामिल हैं।


Nut Butter: नट बटर, जैसे पीनट बटर, बादाम बटर, या काजू बटर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। उन्हें कई तरह से खाया जा सकता है। आसानी से बनाना हो तो सैंडविच, स्मूदी, पैनकेक, फ्रैंकी, केक के साथ यूज कर सकते है। इनके अलावा ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू अखरोट, मूंगफली भी प्रोटीन रिच होते हैं।

Seeds: बीज कई तरह के हैं जिनमे प्रोटीन प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं। सुंफ्लोवेर सीड्स, कद्दू के सीड्स और चिअ सीड्स भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। इसे अपने खाने में शामिल करना बहुत आसान है। इसे टॉपिंग के रूप में स्मूदी, सैंडविच, पुडिंग, आइस क्रीम, खिचड़ी या दही के साथ लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ऐसे करें कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट, रखें अपने दिल को मजबूत