28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Psychology Fact: कोई आपको देखते ही बना लेता है ‘बुरा चेहरा’, जानिए इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक कारण

Psychology Fact: क्या कभी सोचा है लोग चेहरा देखकर तुरंत राय क्यों बना लेते हैं? जानें मनोविज्ञान के अनुसार चेहरा, हाव-भाव और पहली छाप कैसे किसी को ‘बुरा’ या ‘अच्छा’ दिखा सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Sep 26, 2025

Psychology Fact

Psychology Fact (photo- gemini ai)

Psychology Fact: क्या आपने कभी महसूस किया है कि कुछ लोग बिना वजह आपको पहली बार देखते ही पसंद या नापसंद कर लेते हैं? इसे आम भाषा में लोग कहते हैं कि चेहरा देखकर राय बना ली। लेकिन असल में इसके पीछे गहरी मनोवैज्ञानिक वजहें होती हैं। मनोविज्ञान के शोध बताते हैं कि इंसान दूसरों के चेहरे देखकर बहुत तेजी से निर्णय ले लेता है। इसे इंप्रेशन फॉर्मेशन (Impression Formation) कहा जाता है। किसी की शक्ल देखकर हम तुरंत यह तय कर लेते हैं कि वह इंसान भरोसेमंद है, आक्रामक है, मासूम है या खतरनाक।

मनोवैज्ञानिक Ecological Theory of Face Perception के अनुसार, चेहरा इंसान के इरादों और स्वभाव का संकेत देता है। इसी वजह से दिमाग चेहरे की छोटी-छोटी डिटेल्स को पढ़कर तुरंत प्रतिक्रिया देता है। यही कारण है कि पहली मुलाकात में चेहरा बहुत अहम रोल निभाता है।

आकर्षण और बेबीफेस इफेक्ट

शोध में यह भी पाया गया कि आकर्षक चेहरे वाले लोगों को अक्सर ज्यादा सकारात्मक और सक्षम माना जाता है। इसे Halo Effect कहते हैं। वहीं, गोल और मासूमियत भरे चेहरे (जिसे Babyface Overgeneralization कहा जाता है) वाले लोगों को भोला, दयालु और भरोसेमंद समझा जाता है। अगर वे वास्तव में ऐसे न भी हों।

बुरे चेहरे का मनोवैज्ञानिक कारण

कभी-कभी किसी व्यक्ति का चेहरा हमें बुरा या खतरनाक लग सकता है। इसे Anomalous Face Overgeneralization कहते हैं। असामान्य या अलग facial features देखकर दिमाग तुरंत उसे बीमारी, खतरा या अविश्वसनीयता से जोड़ देता है। यह हमारे दिमाग की evolutionary strategy है ताकि हम संभावित खतरों से बच सकें।

चेहरे के भाव और गलतफहमी

केवल चेहरे की बनावट ही नहीं, बल्कि facial expressions भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर किसी का चेहरा गुस्से या कठोरता को दर्शाता है, तो लोग उसे बुरा इंसान मान सकते हैं। अगर वह असल में अच्छा और दयालु हो। दिलचस्प बात यह है कि जब हम किसी को बार-बार देखते हैं या उसे जानने लगते हैं, तो चेहरा हमें कम डरावना या कम नकारात्मक लगने लगता है। इसे Familiar Face Overgeneralization कहते हैं। यानी जितना परिचय बढ़ेगा, उतनी ही गलतफहमियां दूर होंगी।