22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद R Madhavan ने बताए वो 4 काम, जो आपकी तरक्की में बन सकते हैं रुकावट

R Madhavan Success Tips: अभिनेता आर माधवन फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बाद हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर, एक सफल और खुशहाल जीवन के लिए चार ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हें नहीं करना चाहिए। आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Google source verification
R Madhavan

R Madhavan| image credit gemini and instagram/ actormaddy

R Madhavan Success Tips: रहना है तेरे दिल में, 3 इडियट्स और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में काम कर तमिल के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मशहूर अभिनेता आर माधवन इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सक्सेस की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
धुरंधर 2 की सफलता के बाद माधवन जल्द ही नेटफ्लिक्स की आने वाली तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज Legacy में नजर आएंगे। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ आर माधवन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैन्स को मोटिवेट करने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक सफल और खुशहाल जीवन के लिए चार ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हें नहीं करना चाहिए। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

झगड़े और बहस बंद करें (Remove fights and arguments)


अभिनेता आर माधवन द्वारा इंस्टाग्राम चैनल quantum__manifestation के शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, घर में अगर हर वक्त लड़ाई-झगड़ा और बहस का माहौल रहेगा, तो न तो घर तरक्की कर पाएगा और न ही शांति बनी रहेगी। हालांकि, परिवार में छोटी-मोटी असहमति होना नॉर्मल है, लेकिन बिना बात के झगड़ना रिश्तों की डोर को कमजोर कर देता है। एक खुशहाल घर बनाने के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान और शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

शिकायत करने की आदत छोड़ें (Stop complaining)


कई लोगों की आदत होती है कि वे हमेशा उन चीजों के बारे में शिकायत करते हैं जो उनके पास नहीं हैं। ऐसा करने से लाइफ में सिर्फ कमी और निगेटिविटी ही दिखाई देती है। इसके बजाय, अगर हम उन चीजों के लिए शुक्रगुजार रहें जो हमारे पास पहले से हैं, तो हमारा नजरिया बदल जाता है। शिकायतें करने से हम मौकों और खुशियों को खुद से दूर कर देते हैं।

आलस को दूर भगाएं (Remove laziness)


अगर आप लाइफ में कुछ बड़ा अचीव करना चाहते हैं, तो आलस आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। बहुत से लोग बेहतर लाइफ तो चाहते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी मेहनत करने से कतराते हैं। आलस इंसान की प्रोग्रेस को धीमा कर देता है और नए मौकों को खत्म कर देता है। इसलिए घर में डिसिप्लिन का माहौल होना चाहिए ताकि हर कोई अपने गोल्स के प्रति एक्टिव रह सके।

बिखरे हुए सामान से छुटकारा पाएं (Remove clutter)


घर का बिखरे हुए सामान या गंदगी न केवल जगह को खराब करती है, बल्कि यह दिमाग में भी उलझन और बेचैनी पैदा करती है। एक साफ और व्यवस्थित घर में मन को शांति मिलती है और काम करने का फोकस बढ़ता है। अगर आप अपने घर को साफ और ऑर्गेनाइज्ड रखते हैं, तो वह घर भी आपको पॉजिटिव एनर्जी देता है।