18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan Chand Mubarak Wishes: रमजान 2026 का चांद दिखने के बाद अपनों को यहां दिए गए विशेज, शायरी और फोटो भेजकर दें मुबारकबाद

Ramadan Chand Mubarak Wishes: अगर आप रमजान 2026 का चांद देखने के बाद अपने अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस स्टोरी में हम रमजान 2026 का चांद मुबारक कहने के लिए फोटो, शायरी और विशेज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबियों को भेजकर रमजान चांद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

3 min read
Google source verification
Ramadan Mubarak

Ramadan Mubarak

Ramadan Chand Mubarak Wishes: इस्लाम धर्म के अनुसार साल 610 में इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में हजरत मोहम्मद साहब को लैलत-उल-कद्र की रात पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसलिए इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना बहुत खास होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग हर साल इस महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजा रखते हैं और इस पाक महीने की शुरुआत पर एक-दूसरे को मुबारकबाद भी देते हैं।

रमजान 2026 का चांद कब दिखाई देगा और पहला रोजा कब रखा जाएगा, यह मक्का में चांद दिखने पर निर्भर करता है। आमतौर पर सऊदी अरब में चांद नजर आने के अगले दिन भारत में पहला रोजा रखा जाता है। इसी वजह से लोग चांद दिखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल चांद नजर नहीं आया, इसलिए उम्मीद है कि आज चांद दिखाई दे सकता है। ऐसे में अगर आप रमजान 2026 का चांद देखने के बाद अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। इस स्टोरी में हम रमजान चांद मुबारक कहने के लिए फोटो, शायरी और विशेज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबियों को भेजकर रमजान चांद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

रमजान चांद मुबारक विश करने के लिए संदेश (Ramadan Chand Mubarak Wishes)

1-तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
रमजान 2026 चांद मुबारक

2-न जुबान से, न दिमाग से
न निगाहों से, न गिफ्ट से
आपको रमजान 2026 चांद मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से!
Happy Ramadan Chand 2026

3-आसमान पे नया चांद है आया,
सारा आलम खुशियों से जगमगाया,
हो रही है सहरी-इफ्तार की तैयारी,
सज रही है दुआओं की सवारी।
रमजान 2026 चांद मुबारक

4-चांद ने दस्तक दी है रहमतों के पैगाम के साथ,
रमजान लाया है दुआओं और सुकून की सौगात।
Ramadan Chand Mubarak 2026

5-रमजान का चांद रोशन हो गया,
रहमतों का मौसम बरसने लगा,
रब से यही दुआ है हमारी,
आपके घर में खुशियों का बसेरा हो सदा।
रमजान 2026 चांद मुबारक

रमजान 2026 का चांद मुबारक कहने के लिए शायरी (Ramadan Chand Mubarak Shayari)

6-समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको रमजान 2026 का चांद मुबारक !

7-चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी।
रमजान 2026 चांद मुबारक

8-दुआ है दिल से आपकी हर चाहत पूरी हो,
रमजान में हर खुशी आपकी पूरी हो।
आप सभी को दिल रमजान 2026 चांद मुबारक !

9-रोजे की रहमत,
दुआओं की बरकत,
इबादत से रोशन हो आपका जहान,
रहमत से महक उठे आपका रमजान।
रमजान 2026 चांद मुबारक

10-चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
Ramadan Chand Mubarak !