
Shivratri
Shivratri Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली और दिवाली के बाद शिवरात्रि एक बड़ा त्योहार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि यह पर्व हर साल देशभर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक पूजा-अर्चना होती है। वहीं, कुछ लोग महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर व्रत रखने के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा भी करते हैं।
इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। बता दें, महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि शिवभक्तों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक विशेष दिन है। इसलिए इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों और परिवारजनों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजते हैं। इसलिए आज के इस स्टोरी में हम महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1-ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
2-जो सच्चे मन से शिव को ध्याए,
उसके सारे कष्ट मिट जाएं।
जय हो शिव शंकर भोले की,
हर हर महादेव बोले की!
हैप्पी शिवरात्रि !
3-काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
शिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं।
4-भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे,
जीवन में सुख-शांति की धारा बहे.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
5-शिव शंकर है काल के स्वामी,
महाकाल, त्रिपुरारी नामी।
गंगाधर, नीलकंठ कहाए,
चंद्रमा जिनके मस्तक सुहाए।
हैप्पी शिवरात्रि !
6-आज जमा लो भांग का रंग
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग
भगवान भोले की कृपा बरसे आप पर
जीवन में भर जाए नई उमंग.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
7-ना पूछो मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो भस्मधारी हूं,
भस्म से होता जिनका श्रृंगार,
मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं।
हैप्पी शिवरात्रि 2026!
8-बजे डमरू, कांपे संसार,
शिव के चरणों में हर बार नमस्कार।
महाकाल के भक्तों का होता उद्धार,
हर हर महादेव की गूंज अपार।
हैप्पी शिवरात्रि !
9- जब-जब शिव ने तांडव किया,
संसार ने विनाश देखा।
त्रिशूल की धार से जो टकराए,
वह फिर काल में समा जाए।
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
10-भोले की भक्ति में खो जाओ,
हर हर महादेव कहते जाओ।
दुख, दर्द सब मिट जाएंगे,
बस नाम उनका लेते जाओ।
हर हर महादेव!
11- एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
शिवरात्रि की शुभकामनाएं !
12-भोले के त्रिशूल की क्या शान है,
हर विपत्ति का ये समाधान है।
जिस पर पड़े महादेव की छाया,
उसका जीवन हो जाए शुभ-मंगलमय।
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
13-ना धन चाहिए, ना शोहरत अपार,
भोले की भक्ति से मिल जाए प्यार।।
महाकाल की शरण में जो आए,
हर दुःख हर ले, ॐ नमः शिवाय।
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
14- शिव भक्ति से मिलता है नूर
सबके दिलों को मिलता है सुकून,
जो भी लेता है भोले का दिल से नाम,
उसके पूर्ण होते सारे काम.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
15-बस एक फूल,
और एक बेलपत्र,
एक लोटा हो जल की धार,
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार।
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
16-अमृत भी जिनसे डरता, काल भी जिनसे कांपे,
भोले के दर पर जो आया, हर संकट उससे भागे।
जय हो शिव शंकर की, जय हो त्रिपुरारी की,
जो नाम जपे हर हर भोले, नैया उसकी तर जाए!
जय भोले बाबा
हैप्पी शिवरात्रि 2026 !
Published on:
14 Feb 2026 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
