22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Summer Skincare Tips: टैनिंग हटाने, सनबर्न से बचाने के लिए इन 3 तरह के पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इसलिए स्किन का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। यहां तीन असरदार नेचुरल पाउडर बताए गए हैं जो गर्मियों के स्किनकेयर में खूब काम आएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 28 Feb 2025, 7:07 PM IST

Takecare of skin in summer

Takecare of skin in summer

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही नाजुक सी त्वचा को काफी कुछ झेलना पड़ता है जैसे डिहाइड्रेशन, पिम्पल्स, डलनेस और कई अन्य समस्याएं। अब गर्मी की समस्याओं को तो खत्म किया नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ नेचुरल स्किनकेयर अपनाकर इनके खतरों को कम जरूर किया जा सकता है। आज हम आपको तीन ऐसे पाउडर के बारे में बताएंगे, जो गर्मियों में आपकी त्वचा को न सिर्फ ठंडक देंगे, बल्कि उसे चमकदार और स्वस्थ भी बनाएंगे। इन पाउडर का उपयोग आपकी स्किनकेयर रूटीन को आसान और प्रभावी बनाएगा, जिससे आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को बेहतरीन देखभाल दे सकेंगे।

मुल्तानी मिट्टी (Fuller's Earth)

मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक और असरदार स्किनकेयर उत्पाद है। यह गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है और पोर्स को साफ करती है, जिससे त्वचा की गहरी सफाई होती है। यह त्वचा की टोन को भी हल्का करती है और डेड स्किन सेल्स को निकालकर त्वचा को फ्रेश बनाए रखने में मदद करती है।

कैसे इस्तेमाल करें: मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या ठंडे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर हलके गीले पानी से धो लें।

चंदन पाउडर (Sandalwood Powder)

चंदन पाउडर का उपयोग हजारों सालों से भारतीय स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा रहा है। गर्मियों में होने वाली जलन, सूजन और रैशेज से बचने में मदद करता है क्योंकि चंदन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों और अन्य त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा के अंदर से भी टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

कैसे इस्तेमाल करें: चंदन पाउडर को गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसका नियमित उपयोग आपकी त्वचा को निखारने में मदद करेगा।

कॉफी (Coffee)

कॉफी एक तरह का एनर्जी बूस्टर है, और यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और यंग बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में कॉफी के पाउडर से फेस पैक तैयार करने से न सिर्फ त्वचा की टैनिंग कम होती है, बल्कि यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

कैसे इस्तेमाल करें: कॉफी पाउडर को दही या शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। इससे त्वचा में नमी और ग्लो आता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।