5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल की नव्या के टैलेंट के लोग हुए कायल, इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स

सोशल मीडिया के जमाने में फेमस होने के लिए बस जरूरत हैं तो टैलेंट की। फिर चाहें आपकी उम्र कम हो या ज्यादा, आप छोटे हो या बड़े। आज सोशल मीडिया पर सिर्फ 10 साल की नव्या बैजल अपने टैलेंट से लोगों को हंसा-हंसाकर उन्हें अपना कायल बना रही हैं। इसका उदाहरण नव्या के इंस्टाग्राम पर 100k से अधिक हो चुके फॉलोअर्स हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
navya_baijal.jpg

नव्या बैजल

नई दिल्ली: वैसे तो बहुत बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं और एक समय आने पर सफलता भी हासिल कर लेते हैं। लेकिन जब कोई बच्चा अपने समय से पहले सफलता हासिल कर लेता हैं, तो वाकई में ये बात सबको चौंका देती है। जिसके बाद वो आस-पास सब जगह चर्चा का विषय बन जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रतिभा शाली बच्ची के बारे में बता रहे हैं। जो अपने टेलेंट से सिर्फ 10 साल की उम्र लाखों लोगों की पसंद बन गई है।

हम बात कर रहे हैं दिल्ली की रहने वाली नव्या बैजल की। जो एक खुश मिजाज और जिंदादिल बच्ची हैं। जिसने अपनी अभिनय अदाकारी से बड़े ही कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी एक पहचान बना ली है।

मुस्कराने को मजबूर कर देती है नव्या

यूं तो सोशल मीडिया नए-नए टैलेंट से भरा हुआ है। हजारों बच्चे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने टैलेंट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं। लेकिन 10 साल की नव्या अपने टैलेंट से आपको मुस्कराने और नाचने पर मजबूर कर देती है। नव्या के इंस्टाग्राम पर 100k से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड ब्यूटी इंडिया रह चुकीं इमलीबेनला ने अब चुना नया रास्ता, बड़े सपने को पाने की तैयारी

पोस्ट होते ही मिल जाते हैं हजारों लाइक्स

नव्या अपने डांस और एक्टिंग की झलकियों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। जिस पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल जाते हैं। इस तरह से नव्या अपने टैलेंट से ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए तैयार हैं।