
Indoor Exercises For Winter
Indoor Exercises For Winter: महिलाओं के लिए जीरो फिगर पाना आजकल किसी का सपना से कम नहीं होता हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और अत्यधिक आलस की वजह से वजन बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। लेकिन नियमित रूप से व्यायाम करने और सही आहार को अपनाने से आप जीरो फिगर पा कर सकती हैं।
खासतौर पर जब ठंडी के मौसम में बाहर जाकर एक्सरसाइज करना संभव नहीं हो, तो घर पर कुछ प्रभावी इनडोर एक्सरसाइज से भी आप अपने शरीर को फिट और स्लिम बना सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन इनडोर एक्सरसाइज (Indoor Exercises For Winter) के बारे में जो आपको जीरो साइज फिगर पाने में मदद कर सकती हैं।
स्क्वाट्स एक बेहद प्रभावी और सरल एक्सरसाइज है। इस इनडोर एक्सरसाइज से आप आपके जांघों और कूल्हों को टोन कर सकते हैं। यह आपके शरीर के कैलोरी बर्निंग सिस्टम को भी बढ़ाता है। इसे करने के लिए आप पैरों को दोनों साइड में से थोड़ा फैलाकर बैठे और फिर सीधे खड़े हो जाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए अपनी हिप्स को पीछे की तरफ नीचे की ओर लाएं, फिर अपने घुटनों को सीधा करते हुए फिर से खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को सर्दियों के दिन घर पर आराम से करके अपने फिगर को मेंटेन कर सकते हैं।
बर्पी एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को एक्टिव करने में मददगार होती हैं। इसे करने के लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर नीचे की ओर झुकते हुए अपने हाथों को जमीन पर रखें। इसके बाद पैरों को पीछे की ओर लाकर पुश-अप की स्थिति में आ जाएं। फिर पैरों को वापस लाकर खड़े हो जाएं और जम्प करते हुए उठें। इस इनडोर एक्सरसाइज से आप बहुत कम और बिना जिम जाएं खुद को स्लिम और फिट बना सकती हैं।
लंगेज पैरों और हिप्स के लिए बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह आपकी फिटनेस को सुधारने और आपके शरीर के निचले हिस्से को टोन करने में मदद करता है। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े होकर एक पैर को आगे बढ़ाएं। अब घुटने को 90 डिग्री तक मोड़ें और दूसरा घुटना नीचे जमीन की ओर जाए। फिर उसी पैर को वापस लाकर दूसरी तरफ से टर्न करें। इस इनडोर एक्सरसाइज से आप बहुत जल्द फिट हो सकती हैं।
लेग रेज पेट और कमर के निचले हिस्से को टोन करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह आपके एब्स को भी मजबूत करता है और शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है। इसे करने के लिए आप पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और अपने हाथों को सिर के नीचे या बगल में रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर उठाएं, फिर उन्हें धीरे से नीचे लाएं। आप इसे 3 सेट में 15-20 रिपीटेशन तक करें।
प्लैंक एक बेहतरीन कोर एक्सरसाइज है जो पेट और कमर के आस-पास की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार होती हैं। इसे करने के लिए आप अपनी कोहनी और पंजों के बल शरीर को सीधा और तना हुआ रखें। ध्यान रखें कि आपकी कमर ना झुके। आप इसे आराम से पहले 30 सेकंड के लिए करें फिर ऐसे करके धीरे-धीरे समय को बढ़ाएं। इस इनडोर एक्सरसाइज से आपके पेट की चर्बी कम और शरीर बोल्ड हो सकती हैं।
Published on:
23 Dec 2024 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
