3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reduce Double Chin- ये घरेलू उपाय दें सकते हैं चेहरे को परफेक्ट शेप

- कुछ लड़कियां तो फेशियल फैट कम करने के लिए दवाइयों का सहारा तक लेती हैं, लेकिन कई बार उसके साइड इफैक्ट्स भी हो जाते हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Jun 2023, 3:15 PM IST

how_to_reduce_double_chin.png

,,

आपकी दमदार पर्सनैलिटी में चेहरे की खूबसूरती और परफेक्ट शेप अत्यधिक महत्व रखते है। ऐसे में चेहरे पर जमा चर्बी यानि फैट आपके खूबसूरती पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके चलते कई बार डबल चिन आने लगती है, जो काफी खराब दिखती है। ऐसे में कुछ लड़कियां तो फेशियल फैट को कम करने के लिए दवाइयों तक का सहारा लेती हैं, ऐसे में लेकिन अनेक बार उसके साइड इफैक्ट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीके भी हैं जिनकी मदद से आप अपने चेहरा का एक्सट्रा फैट कुछ ही समय में गायब कर सकते हैं।

फेशियल एक्सरसाइज
दरअसल फैस के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज चेहरे से फैट को कम करती हैं और इसकी मदद से फेस का शेप भी बेहतर हो जाता है। इसके लिए आप हर रोज एक निश्चित समय पर फिश फेस एक्सरसाइज करें। इसे करने के लिए अपने गालों को अंदर की तरफ खीचें और होंठों को बाहर की तरफ निकालें, ऐसा करने के दौरान आपका चेहरा मछली की तरह दिखेगा। अब करीब आधे घंटे तक इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाएं। इसे दिन में कम से कम 10 बार करें, ऐसे में कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाने लगेगा।

इस पेस्ट का करें उपयोग
इस तरीके में एक अंडे का सफेद भाग, 1 टेबलस्पून दूध और पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपनी जॉ लाइन पर लगाकर कुछ देर के लिए मालिश करते रहें। जिसके पश्चात 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

फायदेमंद है हल्दी
त्वचा में सूजन और फैट को कम करने में हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण मदद करते हैं। ऐसे में 1 चम्मच दही, 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन का पेस्ट बनाकर 20 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर उसे पानी से साफ कर लें। इसका प्रयोग हर सप्ताह में 2 से 3 बार करें, यह पेस्ट आपको कुछ समय ही ही फेशियल फैट से छुटकारा मिल जाएगा।

इससे करें मालिश
त्वचा की लोच को पॉलीफेनोल्स में समृद्ध, कोकोआ बटर बढ़ाता है और यह डबल चिन की उपस्थिति को भी कम करता है। इसके लिए माइक्रोवेव में 2 चम्मच कोकोआ बटर को पिघलाएं। जिसके बाद इस बटर से सप्ताह में पांच बार अपनी ठुड्डी और जबड़े की मालिश करें।

तरबूज का रस लगाएं
डबल चिन को दूर करने के लिए आप इस जूस का उपयोग कर सकती हैं। यहां तक कि इसे लटकती हुई बाहों और पैरों के मामले में उपयोग में ला सकती हैं। इसके लिए तरबूज का रस (पानी के बिना) निकालने के पश्चात इसे शरीर के उन जगहों पर लगाएं, जहां त्वचा में फैट बढना शुरु हो गया है या त्वचा लटकनी शुरु हो गई हो, इसे हर रोज 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ताजे पानी से साफ कर लें।

चेहरे को करें हाइड्रेट
फेशियल फैट कम करने के लिए भी त्वचा को हाइड्रेशट करने की जरूरत होती है, इसके लिए सिर्फ वजन घटाना ही नहीं है। इसके तहत चेहरे की स्किन को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पिएं। शरीर का अतिरिक्त सोडियम और फैट इससे कम होता है, जिससे चेहरे का एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।

घटाएं चेहरे का फैट
इसके तहत 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध को मिलाकर सर्कुलर मोशन में चेहरे व गर्दन पर मसाज करें। मसाज के बाद इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करें ऐसा करने से चेहरे के एक्स्ट्रा फैट दूर होना शुरु हो जाता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य