11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर दुल्हन की पहली पसंद होते हैं इन कलर के लहंगे

आइए आपको बताते हैं कि लाल रंग के लहंगे के अलावा किस रंग के लंहगे दुल्हन की पहली पसंद होते हैं, ऐसे ही कुछ टॉप सदाबहार ब्राइडल रंग।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 27, 2018

this-colors-is-first-choices-of-every-bride

आइए आपको बताते हैं कि लाल रंग के लहंगे के अलावा किस रंग के लंहगे दुल्हन की पहली पसंद होते हैं, ऐसे ही कुछ टॉप सदाबहार ब्राइडल रंग।

वैसे तो दुल्हन के लहंगे का पारंपरिक रंग लाल ही होता है लेकिन फैशन के दौर में लहंगे के रंग बदलने लगे हैं। अगर आप अपनी शादी में नए रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मूड में हैं तो आप लाल रंग के लहंगे के अलावा किसी अन्य रंग का लहंगा भी पहन सकती हैं। लेकिन शादी के लंहगे में लाल रंग सदाबाहर रहेगा इसकी जगह कोई नहीं ले सकेगा। इंडियन शादियों में लाल रंग कभी भी चलन से बाहर नहीं हो सकता। कई ऐसे रंग हैं जिन्हें दुल्हन अपने शादी खास मौके पर पहनना पसंद करेगी। तो आइए आपको बताते हैं कि लाल रंग के लहंगे के अलावा किस रंग के लंहगे दुल्हन की पहली पसंद होते हैं, ऐसे ही कुछ टॉप सदाबहार ब्राइडल रंग।

मिडनाइट ब्लू दुल्हन के लहंगे के लिए एक परफैक्ट रंग है, यह रंग ब्राइडल लुक को रॉयल होने का एहसास करवाता है। इस रंग का प्रयोग दुल्हन गोल्ड और सिल्वर रंग दोनों के साथ कर सकती हैं। इनके अलावा यह सफेद, लाल, ऑरेंज, गुलाबी और क्रीम रंगों के साथ भी खूबसूरत नजर आता है। तो आप अपने ब्लू रंग के लहंगे को इन रंग के साथ मैच करके अपनी शादी की दिन एक खूबसूरत रॉयल लुक पा सकती हैं।

गुलाबी रंग लड़कियों का सबसे पसंदीदा होता है, और अगर लड़कियों की शादी की लंहगा ही गुलाबी हो तो बता ही कुछ अलग होगी।गुलाबी रंग की अपनी एक अलग ही पहचान है। लड़कियां अपनी शादी पर गुलाबी रंग के पेस्टल शेड से लेकर नियॉन शेड तक को काफी पसंद कर रही हैं। गुलाबी रंग के गहरे शेड्स पर आमतौर पर सिल्वर ज्वेलरी अच्छी लगेगी, जबकि गुलाबी रंग के हल्के शेड्स पर गोल्ड ज्वेलरी काफी आकर्षक लगेगी।

गोल्डन रंग हमेशा से ही रॉयल रंग रहा है। दुल्हन हमेशा से ही गोल्ड की ज्वेलरी आदि पहनती आईं हैं। गोल्डन रंग का लहंगा भी आप पहन सकती हैं। सही टेक्स्चर में गोल्ड का चुनाव कर आप एक रॉयल लुक पा सकती हैं। इसके अलावा शादियों में लाल रंग कभी भी चलन से बाहर नहीं हो सकता। यदि आप इस सदाबहार ब्राइडल रंग से अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाना चाहती हैं तो लंबी ट्रेल स्कर्ट के साथ पीठ की ओर पहने गए नेकपीसेस को ट्राई करें। रेड और गोल्डन रंग के लहंगा पहनकर आप एक शानदानर ब्राइडल लुक पा सकती हैं।