26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Google ने लॉन्च किया नया फिटनेस बैंड ‘Fitbit Air’, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Google Fitbit Air Price and Features: अगर आप फिटनेस के चलते स्मार्ट वॉच पहनते हैं, लेकिन हैवी होने की वजह से आपको यह पहनना पसंद नहीं है, तो आपके लिए गूगल ने एक नया फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि यह कौन सा नया डिवाइस है और इसे आप कितने में, कब और कहां से खरीद सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Google Fitbit Air

Google Fitbit Air| image credit gemini

Google Fitbit Air: आज के समय में फिटनेस गैजेट्स की मांग को देखते हुए कंपनियां एक से बढ़कर एक डिवाइस मार्केट में उतार रही हैं। मई 2026 की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, गूगल ने अपना नया स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर है, जिसमें स्मार्टवॉच जैसे डिस्ट्रैक्शन वाले फीचर्स के बजाय AI-पावर्ड हेल्थ गाइडेंस पर पूरा फोकस किया गया है।

गूगल का यह बैंड मार्केट में मौजूद प्रीमियम कंपनी Whoop के फिटनेस बैंड की तरह दिखता है। आइए जानते हैं कि आप इसे कब, कहां और कितनी कीमत में खरीद सकते हैं।

डिजाइन और बनावट (Design and Build Quality)

Fitbit Air का डिजाइन आम बैंड्स से अलग और स्लिम है। इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है, जिससे आप फोन के नोटिफिकेशन वाले डिस्ट्रैक्शन फीचर से बच सकते हैं। यह दिखने में एक छोटे से चिकने पत्थर (Pebble) जैसा है, जिसे कलाई पर पहनना बेहद आसान है। बिना बैंड के इसका वजन सिर्फ 5.2 ग्राम और बैंड के साथ केवल 12 ग्राम का है और यह डिवाइस एंड्रॉयड और आइओएस आईफोन दोनों को सपोर्ट करता है।

खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (Special Features and Specifications)

यह हार्ट रेट, नींद की गहराई (Sleep Quality) और खून में ऑक्सीजन के स्तर (SpO2) को बहुत बारीकी से ट्रैक करता है। इसमें AFib यानी दिल की धड़कन में अनियमितता का ट्रैक करने के लिए भी खास फीचर दिया गया है, जो अक्सर बहुत महंगे फिटनेस बैंड्स में ही मिलता है।

यह फीचर हार्ट स्ट्रोक जैसे खतरों का समय रहते पता लगाने में मदद करता है। इसके साथ ही, इसमें Gemini AI Coach की सुविधा मिलती है, जो आपकी बॉडी के डेटा के हिसाब से आपको सेहत सुधारने की सलाह देता है।

बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस (Battery Life and Performance)

बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि इसे मात्र 5 मिनट चार्ज करके आप पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर यह 7 दिनों तक का लंबा बैटरी बैकअप देता है। इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी दी गई है।

कीमत और सब्सक्रिप्शन (Price and Subscription Plans)

ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत $99 यानी करीब ₹8,300 से ₹9,400 के बीच बताई जा रही है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि पहले 3 महीने के लिए इसकी सर्विस बिल्कुल फ्री है। इसके बाद, प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आप $9 या $10 का मासिक सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। आपको डेटा देखने के लिए किसी अलग थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी, गूगल हेल्थ ऐप पर ही आपकी सारी जानकारी मिल जाएगी।

कब और कहां से खरीदें? (Launch and Availability)

Fitbit Air की डिलीवरी 26 मई 2026 से शुरू होने वाली है और इसके लिए प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं। भारत के ग्राहकों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि गूगल ने अभी तक इंडिया में इसकी लॉन्चिंग की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।