27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top 10 Most Expensive Cities : दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर, यहां रहने के लिए चाहिए अरबों की कमाई!

10 Most Expensive Cities in the World: आज की स्टोरी में आइए जानते हैं कि दुनिया के वो कौन से शहर हैं जहां लग्जरी लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा महंगी है। आज की स्टोरी में हम आपको टॉप 10 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां घर, शॉपिंग, प्राइवेट स्कूल और फाइव स्टार डाइनिंग जैसी चीजों पर खर्च बहुत ज्यादा होता है।

4 min read
Google source verification
Top 10 Most Expensive Cities

Top 10 Most Expensive Cities| image credit- gemini

10 Most Expensive Cities in the World: अगर आप सोचते हैं कि दुनिया में सबसे महंगा शहर कौन-सा है, तो आपके दिमाग में जवाब सिर्फ किराया और खाने-पीने के खर्च से जुड़ा सबसे महंगा शहर लगता होगा उसका नाम आएगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे महंगा शहर कौन सा है, इसका पता रोजाना के जरूरी खर्च से नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ की, यानी पॉश इलाके में घर, प्राइवेट स्कूल, डिजाइनर ब्रांड्स, फाइव स्टार डाइनिंग और एक्सक्लूसिव क्लब्स में होने वाले खर्च से लगाया जाता है। हाल ही में Julius Baer ने एक रिपोर्ट शेयर की है, ये वो शहर हैं जहां शाही अंदाज में जिंदगी जीना सबसे ज्यादा महंगा है।
आइए, आज की स्टोरी में जानते हैं कि दुनिया के वो कौन से शहर हैं जहां लग्जरी लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा महंगी है। आज की स्टोरी में हम आपको टॉप 10 ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां घर, शॉपिंग, प्राइवेट स्कूल और फाइव स्टार डाइनिंग जैसी चीजों पर खर्च बहुत ज्यादा होता है।

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर आज भी लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता है। यहां कार खरीदना और उसे रखना आसान नहीं है, क्योंकि COE सिस्टम की वजह से गाड़ी का खर्च बहुत ज्यादा है। अगर आप यहां एक प्रीमियम कार चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।
यहां सिर्फ गाड़ी ही नहीं, बल्कि पॉश इलाकों में घर खरीदना, प्राइवेट हेल्थकेयर लेना, एक्सक्लूसिव क्लब्स की मेंबरशिप और ऑर्चर्ड रोड जैसी जगहों पर शॉपिंग करना भी महंगा है। इन सब चीजों को जोड़ दें तो कुल खर्च तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन फिर भी सिंगापुर की राजनीतिक स्थिरता, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित निवेश की वजह से अमीर लोग यहां रहना पसंद करते हैं।

लंदन (London)

लंदन में पुराने शाही रुतबे और आज की मजबूत आर्थिक ताकत का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। यहां के मेफेयर और नाइट्सब्रिज जैसे इलाकों में घरों के दाम इतने ज्यादा हैं कि आम आदमी के लिए वहां प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल है। प्राइवेट स्कूलों की फीस और एक्सक्लूसिव क्लब्स की मेंबरशिप भी दुनिया में सबसे महंगी मानी जाती है।
बता दें, लंदन एक बड़ा ग्लोबल फाइनेंस हब है, जहां लग्जरी शॉपिंग, शानदार रेस्टोरेंट्स और हाई-क्लास डाइनिंग की कोई कमी नहीं है। साथ ही, यह शहर अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए भी मशहूर है।

हांगकांग (Hong Kong)

हांगकांग का नाम हमेशा से आसमान छूती प्रॉपर्टी कीमतों के साथ जुड़ा रहा है। यहां जमीन कम और खरीदार ज्यादा हैं, इसलिए लग्जरी घरों के दाम लगातार रिकॉर्ड स्तर पर बने रहते हैं। यहां पर सिर्फ प्रॉपर्टी ही नहीं, बल्कि हाई-एंड शॉपिंग, महंगे प्राइवेट स्कूल और फाइन डाइनिंग भी खर्च को बढ़ा देते हैं। बता दें, चीन और दुनिया के बाकी देशों के बीच एक बड़े फाइनेंशियल सेंटर के रूप में हांगकांग की अहमियत बनी हुई है।

मोनाको (Monaco)

मोनाको में लग्जरी का अंदाज ही अलग है। खूबसूरत मेडिटेरेनियन मौसम, बंदरगाह पर खड़ी शानदार यॉट्स और इनकम टैक्स न होने की पॉलिसी इसे दुनिया भर के अरबपतियों के लिए खास बनाती है। यही वजह है कि मोनाको हमेशा दुनिया के सबसे महंगे रियल एस्टेट मार्केट्स में गिना जाता है।

ज्यूरिख (Zurich)

ज्यूरिख का इस लिस्ट में ऊंचा स्थान इस बात को दिखाता है कि स्विट्जरलैंड में चीजें कितनी महंगी हैं। यहां लग्जरी सामान, प्राइवेट बैंकिंग, शानदार खाना और हेल्थकेयर हर चीज के लिए अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ती है। ज्यूरिख एक बड़ा फाइनेंशियल हब है और यहां की लाइफ क्वालिटी भी बेहद शानदार मानी जाती है। साथ ही, यहां स्थिरता और प्राइवेसी मिलती है, जो अमीर लोगों के लिए काफी अहम होती है।

शंघाई (Shanghai)

शंघाई आज के दौर में एशिया के नए लग्जरी मार्केट की पहचान बन चुका है। इस शहर में अमीर लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से लग्जरी घर, डिजाइनर कपड़े और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट की मांग भी काफी बढ़ गई है। यहां के पुडोंग इलाके के वॉटरफ्रंट पेंटहाउस से लेकर इंटरनेशनल प्राइवेट स्कूल और महंगे ब्रांडेड सामान तक, यहां हाई-एंड लाइफस्टाइल जीना अब किसी भी बड़े पश्चिमी शहर से कम नहीं है।

दुबई (Dubai)

दुबई का इस रैंकिंग में ऊपर आना कोई हैरानी की बात नहीं है। पिछले कुछ सालों में यह शहर दुनिया भर के करोड़पतियों और अरबपतियों की पसंदीदा जगह बन गया है। यहां समंदर किनारे लग्जरी विला, शहर की स्काईलाइन दिखाने वाले पेंटहाउस और सुपर-लक्जरी होटल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दरअल, इनकम टैक्स नहीं होने, वर्ल्ड-क्लास शॉपिंग और लगातार हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की वजह से दुबई में मौके भी हैं और शाही लाइफस्टाइल भी। लेकिन इस तरह की लग्जरी जिंदगी को बनाए रखना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।

न्यूयॉर्क सिटी (New York City)

न्यूयॉर्क आज भी अमेरिका की वेल्थ कैपिटल माना जाता है। खासकर मैनहट्टन में प्राइम प्रॉपर्टी के दाम, प्राइवेट स्कूल की फीस और एक्सक्लूसिव क्लब्स की मेंबरशिप इसे बहुत महंगा बनाते हैं। फिफ्थ एवेन्यू पर शॉपिंग करना, मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट्स में खाना और हेम्प्टन्स जैसे एलीट गेटवे का मजा लेना सब कुछ यहां की लग्जरी लाइफस्टाइल को और महंगा बनाता है।

पेरिस (Paris)

पेरिस को हेरिटेज, हाई फैशन और महंगे खर्चों का बेहतरीन मेल माना जाता है। दुनिया के प्रमुख फैशन डेस्टिनेशन होने की वजह से यहां लग्जरी और कस्टम चीजों के दाम भी बहुत ज्यादा हैं। 16वें एरॉन्डिसमेंट और सेंट-जर्मेन-डे-प्रे जैसे इलाकों में सबसे अच्छे घर, हाई-एंड रेस्टोरेंट्स और प्राइवेट कल्चरल इवेंट्स ये सब मिलकर पेरिस को अमीर लोगों के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में बनाए रखते हैं।

मिलान (Milan)

मिलान इटली का फाइनेंस और फैशन हब है और यह दुनिया के टॉप दस सबसे महंगे शहरों की लिस्ट को पूरा करता है। मिलान में लग्जरी लाइफस्टाइल फैशन, डिजाइन और एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंसेस पर आधारित है। क्वाड्रिलैटेरो डेला मोड़ा इलाके में हाई-एंड अपार्टमेंट्स, प्राइवेट आर्ट शो और एक्सक्लूसिव डाइनिंग ये सब दिखाते हैं कि यहां हाई लेवल फैशन और लग्जरी सस्ती नहीं है।