27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Hairstyle Ideas: रंगों के त्योहार में दिखना है सबसे अलग, तो बनाएं ये 3 ट्रेंडी हेयर स्टाइल

Holi Hairstyle Ideas: होली के रंग और गुलाल की वजह से बाल जल्दी रूखे, उलझे और खराब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप होली पर ऐसा हेयर स्टाइल चुनें जो ट्रेंडी भी हो और आपके बालों को रंगों से काफी हद तक सुरक्षित भी रखे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इंफ्लुएंसर Komal Gudan ने होली के लिए कुछ स्टाइलिश और आसान हेयर स्टाइल शेयर किए हैं। आइए जानते हैं ये 3 ट्रेंडी हेयर स्टाइल कौन-कौन से हैं।

2 min read
Google source verification
3 Quick And Easy Hairstyles For Holi

3 Quick And Easy Hairstyles For Holi image credit- Instagram-@komalgudan

Holi Hairstyle Ideas: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और ढेर सारी खुशियों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आए। लेकिन रंग और गुलाल की वजह से बाल जल्दी रूखे, उलझे और खराब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप होली खेलते समय ऐसा हेयर स्टाइल चुनें जो ट्रेंडी भी हो और आपके बालों को रंगों से काफी हद तक सुरक्षित भी रखे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इंफ्लुएंसर Komal Gudan, जो फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं, उन्होंने होली के लिए कुछ स्टाइलिश और आसान हेयर स्टाइल अपने इंस्टा हैंडल (@komalgudan) पर शेयर किए हैं। ऐसे में अगर आप होली 2026 पर इन हेयर स्टाइल्स को ट्राई करती हैं, तो आप बिना टेंशन के रंगों का मजा लेते हुए भी सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आएंगी। आइए जानते हैं ये 3 ट्रेंडी हेयर स्टाइल।

स्कार्फ के साथ ओपन हेयर लुक (Scarf Covered Open Hair Look)

अगर आप बाल खुले रखना चाहती हैं, तो स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें। सिर के ऊपर स्कार्फ को अच्छे से कवर कर लें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। इससे आपके सिर का टॉप हिस्सा रंगों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा और बालों में सीधे रंग कम लगेंगे। इसके अलावा यह हेयर लुक फोटो और वीडियो में भी काफी स्टाइलिश दिखाई देता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने आउटफिट से मैच करता हुआ कलरफुल स्कार्फ चुन सकती हैं, जिससे आपका होली लुक और भी स्टाइलिश लगेगा। यह हेयर स्टाइल उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ओपन हेयर पसंद करते हैं लेकिन बालों को ज्यादा डैमेज होने से भी बचाना चाहते हैं।

स्लिक लो बन (Sleek Low Bun)

होली के लिए स्लिक लो बन एक बेहद आसान और क्लासी हेयर स्टाइल है। इस हेयर स्टाइल में बालों को नीचे की तरफ टाइट बन में बांधा जाता है, जिससे बाल इधर-उधर नहीं फैलते और रंगों से कम गंदे होते हैं। यह हेयर स्टाइल जल्दी बन जाती है और हर तरह के आउटफिट चाहे कुर्ती हो, साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस के साथ अच्छी लगती है। साथ ही, बन होने की वजह से बाल उलझते भी नहीं हैं और बाद में इन्हें धोना भी आसान हो जाता है।

कलर ब्रेड पोनीटेल (Color Braid Ponytail)

अगर आप होली पर कुछ हटकर और फन लुक चाहती हैं, तो कलर ब्रेड का इस्तेमाल करके पोनीटेल बना सकती हैं। अपनी पोनीटेल में कलरफुल ब्रेड या एक्सटेंशन जोड़ लें। इससे आपके बाल सीधे रंगों के संपर्क में कम आएंगे और आपका हेयर स्टाइल भी काफी स्टाइलिश लगेगा। यह रंग-बिरंगा हेयर स्टाइल होली के माहौल से पूरी तरह मैच करता है। साथ ही, बाल बंधे रहने की वजह से ज्यादा खराब भी नहीं होते और आपको एक ट्रेंडी व अलग लुक मिलता है।