अगर आप हर समय थकान महसूस करते हैं, आपकी त्वचा पीली पड़ रही है, याददाश्त कमजोर हो गई है, सिर भारी लगता है या चक्कर आते हैं, या फिर पैरों और हाथों में झनझनाहट रहती है ,तो ये सभी लक्षण विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं। शरीर खुद विटामिन B12 का निर्माण नहीं कर सकता, इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करना जरूरी हो जाता है जिनमें यह विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद हो। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।