
Watermelon With Salt Benefits | photo credit chatgpt
Watermelon With Salt Benefits: गर्मी के आते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक थकान, मुंह सूखना और गहरा रंग का पेशाब आना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा त्वचा का रूखापन, मांसपेशियों में ऐंठन, कब्ज या कभी-कभी हीटस्ट्रोक जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए इन दिनों हमें अपनी रोजमर्रा की डाइट में सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे फल और सब्जियां भी शामिल करनी चाहिए, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें।
आज के इस स्टोरी में हम एक ऐसे ही फल के बारे में बताने वाले हैं, जिसे नमक डालकर खाने से डिहाइड्रेशन और उससे जुड़ी दूसरी परेशानियां कम होती हैं। आइए जानते हैं यह कौन सा फल है और इसके सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
तरबूज लगभग 90% पानी से बना होता है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का आसान और अच्छा जरिया है। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
गर्मी में अक्सर हम बाहर का भारी या मसालेदार खाना खा लेते हैं, जिससे पेट में गैस और सूजन हो जाती है। ऐसे में तरबूज में थोड़ा नमक मिलाकर खाने से शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने के साथ ही पेट फूलने की समस्या भी कम होती है।
तरबूज में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन C जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि दिल की सेहत और मांसपेशियों के कामकाज में भी मदद करते हैं।
तरबूज खाने से शरीर के अंदर से गर्मी कम होती है और ठंडक का एहसास होता है। यह गर्म मौसम में बढ़े तापमान को संतुलित करता है और थकान को भी कम करने में मददगार होता है।
तरबूज में पानी के साथ-साथ फाइबर भी होते हैं, जिससे इसको डाइट में शामिल करने से कब्ज और पाचन में मदद मिलता है।
Updated on:
05 Mar 2026 04:25 pm
Published on:
05 Mar 2026 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
