1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kidney हेल्दी चाहिए? तो डाइट में शामिल करें ये 5 सस्ती और हेल्दी फल‑सब्जियां

Kidney health: हमारी किडनी हर दिन शरीर से टॉक्सिन और वेस्ट निकालती है, लेकिन फिर भी हम इसकी देखभाल नहीं करते। इसलिए आइए आज के स्टोरी में जानते हैं कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में जो किडनी के लिए अच्छे हैं।

2 min read
Google source verification
Kidney health

Kidney - image credit chatgpt

Kidney health: हमारे शरीर में मौजूद किडनी हर दिन बिना रुके और बिना थके हमारे शरीर से टॉक्सिन और वेस्ट को खून से साफ करके पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन हम अक्सर जान-बूझकर या अनजाने में इसकी सेहत का ख्याल नहीं रखते। इसलिए जब हमारी किडनी थक जाती है और अपना काम ठीक से नहीं कर पाती, तो हमारे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे थकान, सूजन और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ खाने की चीजें हैं, जिन्हें अगर हम अपनी डाइट में शामिल करें, तो ये हमारी किडनी को हेल्दी और फिट बनाए रख सकती हैं। ये चीजें तुरंत किडनी को साफ नहीं करतीं, लेकिन धीरे-धीरे और लगातार खाने से किडनी साफ हो जाती है और फिर से अपना काम सही तरीके से करने लगती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजें कौन-कौन सी हैं जो किडनी के लिए अच्छी हैं।

गोभी (Cauliflower)

सर्दियों में मिलने वाली गोभी सिर्फ स्वाद में अच्छी नहीं होती, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम कम होता है, इसलिए कमजोर किडनी पर दबाव नहीं पड़ता। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह लिवर की सफाई में भी मदद करती है, जिससे किडनी पर टॉक्सिन का बोझ कम होता है।

लौकी (Bottle Gourd)

लौकी सिर्फ गर्मियों की सब्जी नहीं है, बल्कि किडनी के लिए भी बहुत अच्छी है। इसमें पानी और पोटैशियम ज्यादा होता है, जो किडनी को आराम से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है जिन्हें शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

लहसुन (Garlic)

लहसुन किडनी की सेहत में सीधे मदद तो नहीं करता, लेकिन इसे खाने में शामिल करने से किडनी को फायदा जरुर मिलता है। यह शरीर में सूजन कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है।

धनिया के बीज (Coriander Seeds)

धनिया के बीज पेशाब बढ़ाने और शरीर से ज्यादा नमक निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर में सूजन कम होती है और किडनी का काम आसान हो जाता है।

सेब (Apples)

सेब किडनी की सीधे मदद तो नहीं करता, लेकिन यह पेट के जरिए जरुर करता है। दरअसल, सेब में मौजूद फाइबर पाचन के जरिए टॉक्सिन बाहर निकालता है जिससे किडनी पर दबाव कम पड़ता है। साथ ही, सेब खाने से ब्लड शुगर संतुलित रहता है, जिससे किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। ये खाने की चीजें किडनी की सेहत में मदद करती हैं, लेकिन किडनी की बीमारी का इलाज नहीं हैं। अगर आपको किडनी की समस्या या डायबिटीज से जुड़ी परेशानी है, तो इन्हें डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।