5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Right way to Drink Water : कब, कैसे और कितना पीना चाहिए पानी? ये 5 टिप्स बदल सकते हैं आपकी सेहत

Right Way To Drink Water: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि पानी पीने की कुछ आम गलतियां और उनका सही तरीका क्या है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप हेल्दी रह सकते हैं।

3 min read
Google source verification
Right Way To Drink Water

Right Way To Drink Water: image credit chatgpt

Right Way To Drink Water: अभी मार्च की शुरुआत ही हुई है, लेकिन देश के कई हिस्सों में तेज धूप पड़नी शुरू हो गई है। गर्मियों के आते ही अक्सर खाने का मन थोड़ा कम हो जाता है और प्यास ज्यादा लगने लगती है। ऐसे मौसम में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है, क्योंकि पानी शरीर को ठंडा रखने, डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है।
पानी का पूरा फायदा तभी मिलता है जब हम इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से पीते हैं। क्योंकि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। पानी को सही समय, सही तरीके और सही मात्रा में पीना भी जरूरी है। गलत समय या गलत तरीके से पानी पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि पानी पीने की कुछ आम गलतियां और उनका सही तरीका क्या है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप हेल्दी रह सकते हैं।


खाने से ठीक पहले या तुरंत बाद पानी पीने से बचें (Avoid Drinking Water Just Before or After Meals)


कई लोगों की आदत होती है कि जैसे ही खाना खत्म होता है, वे तुरंत पानी पी लेते हैं। वहीं कुछ लोग खाना शुरू करने से पहले ही पानी पी लेते हैं या खाना खाते समय बार-बार पानी पीते रहते हैं। लेकिन पानी पीने की यह आदत डाइजेशन के लिए सही नहीं होती। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में मौजूद डाइजेस्टिव जूस पतले हो जाते हैं और खाना ठीक से पच नहीं पाता। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर खाना सही तरीके से नहीं पचेगा, तो शरीर को उसमें मौजूद पोषक तत्व भी पूरी तरह नहीं मिल पाएंगे।
इसलिए कोशिश करें कि खाना खाने से करीब 30 मिनट पहले और खाने के लगभग 1 घंटे बाद ही पानी पिएं। इससे डाइजेशन बेहतर रहता है और शरीर को खाने का पूरा फायदा मिलता है।


बहुत ठंडा पानी पीने की आदत से बचें (Avoid Drinking Very Cold Water)


गर्मियों में ठंडा पानी पीना बहुत अच्छा लगता है, खासकर जब हम बाहर से घर आते हैं। ऐसे में लोग अक्सर फ्रिज का बहुत ठंडा पानी सीधे पी लेते हैं। लेकिन यह आदत सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। बहुत ठंडा पानी गले को नुकसान पहुंचा सकता है और डाइजेशन को भी धीमा कर सकता है। इसके अलावा ठंडा पानी शरीर की ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है, जिससे खाना पचने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
इसलिए कोशिश करें कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने के बजाय सामान्य तापमान का पानी पिएं। अगर आप ठंडा पानी ही पीना चाहते हैं तो घड़े का पानी पी सकते हैं।


पानी धीरे-धीरे और सिप करके पिएं (Drink Water Slowly in Sips)


आज के समय में ज्यादातर लोग जल्दी-जल्दी में पानी पी लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जब हम पानी को धीरे-धीरे सिप करके पीते हैं, तो वह मुंह की सलाइवा (लार) के साथ मिलकर पेट में जाता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर पानी का सही इस्तेमाल कर पाता है। इसलिए कोशिश करें कि पानी हमेशा आराम से बैठकर और धीरे-धीरे पिएं।


खड़े होकर पानी पीने की आदत छोड़ें (Avoid Drinking Water While Standing)


बहुत से लोग खड़े-खड़े या चलते-चलते ही पानी पीते हैं। लेकिन यह आदत शरीर के लिए अच्छी नहीं है। खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी तेजी से शरीर के अंदर चला जाता है और शरीर उसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इससे फ्लूइड बैलेंस भी बिगड़ सकता है। इसलिए हमेशा पानी बैठकर और आराम से पीएं।


जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं (Avoid Drinking Excessive Water)


कुछ लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा पानी पीएंगे, उतना ही फायदा होगा। लेकिन हर चीज की तरह पानी भी जरूरत के अनुसार ही पीना चाहिए। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर का फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है और कई बार शरीर को उसे संभालने में परेशानी हो सकती है। इसलिए पानी पीने का सबसे सही तरीका यही है कि जब प्यास लगे तब पानी पिएं और अपनी जरूरत के अनुसार ही पानी लें। जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ पीने से ही नहीं, बल्कि फलों और सब्जियों से भी शरीर को काफी मात्रा में पानी मिलता है।


पानी पीने का सही तरीका (Right Way to Drink Water)

  • सुबह उठते ही पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर की सफाई करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
  • पानी की मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग होती है। यह निर्भर करता है शरीर के वजन, दिनभर की एक्टिविटी और मौसम पर।
  • अगर संभव हो तो रात को तांबे के बर्तन में रखा कॉपर चार्ज्ड पानी सुबह पीना भी फायदेमंद होता है।