5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Extra Marital Affairs: पति का एक्स्ट्रा अफेयर पकड़ने के लिए पत्नियों ने खोजा नया हथियार, जानें क्या है ‘Divorce Dust’, कैसे करता है ये काम

Extra Marital Affairs: आज की स्टोरी में हम एक ऐसे ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप बिना अपने पार्टनर से झगड़े, पीछा या निगरानी किए पता लगा सकते हैं कि वह आपको धोखा दे रहा है या नहीं। इतना ही नहीं, इसके लिए आपको कोई हिडन कैमरा, ट्रैकिंग ऐप या पासवर्ड चेक करने की जरूरत भी नहीं होती। आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है।

2 min read
Google source verification
Extra Marital Affairs

Extra Marital Affairs | image credit chatgpt

Extra Marital Affairs: आज के समय में अफेयर या एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन काफी आम हो गए हैं। पहले जहां पार्टनर के अफेयर का पता चलने पर महिलाएं खुद को नुकसान पहुंचा देती थीं, वहीं अब Gen Z ने इसे हल करने का एक नया और स्मार्ट तरीका खोज लिया है। इसे डिवोर्स डस्ट ट्रेंड कहा जा रहा है। यह तरीका बिना झगड़े, पीछा या निगरानी किए काम करता है। इतना ही नहीं, इसके लिए आपको कोई हिडन कैमरा, ट्रैकिंग ऐप या पासवर्ड चेक करने की भी जरूरत नहीं होती। बस ग्लिटर का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए इसे एक मजेदार और अच्छा सोशल मीडिया ट्रेंड माना जा रहा है, पार्टनर की बेवफाई पकड़ने के लिए। आज के स्टोरी में हम इस ट्रेंड के बारे में विस्तार से बताएंगे कि डिवोर्स डस्ट क्या है और यह कैसे काम करता है। आइए जानते हैं।

डिवोर्स डस्ट क्या है (What is Divorce Dust)

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने कभी न कभी इस ट्रेंड से जुड़ी वीडियो देखी होगी या इसका नाम जरूर सुना होगा। यह एक नया वायरल डेटिंग ट्रेंड है, जिसमें पार्टनर की बेवफाई पकड़ने के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें, यह वही ग्लिटर है जो बचपन में क्राफ्ट में इस्तेमाल किया जाता था। वही ग्लिटर अब रिलेशनशिप डिटेक्टिव बन गया है।

ग्लिटर कैसे किया जाता है इस्तेमाल (How Glitter is Used)

डिवोर्स डस्ट ट्रेंड में महिलाएं डेट पर जाने से पहले अपने शरीर और कपड़ों पर ग्लिटर लगाती हैं। अगर लड़का शादीशुदा है या किसी रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी और को डेट कर रहा है, तो ग्लिटर उसके कपड़े, स्किन, कॉलर, फोन केस, बाल या जैकेट पर चिपक जाता है। जैसे ही वह ग्लिटर से लगी महिला के करीब आता है। बाद में यही ग्लिटर लाइट पड़ने पर यह चमकने लगता है। इसे देखकर दूसरे पार्टनर को आसानी से पता चल जाएगा कि वह किसी और को भी डेट कर रहा है।

ग्लिटर ही क्यों किया जा रहा इस्तेमाल (Why Glitter is Used)

इस ट्रेंड में सिर्फ ग्लिटर ही इसलिए इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि ग्लिटर कभी पूरी तरह से नहीं जाता। यह हाथों पर चिपकता है, फिर कपड़ों, फिर कार की सीट और हर जगह। ग्लिटर का यही जिद्दी गुण इसे इस टेस्ट के लिए परफेक्ट बनाता है।

डिवोर्स डस्ट का असली मकसद (The Real Purpose of Divorce Dust)

डिवोर्स डस्ट ट्रेंड किसी को पकड़ने या जासूसी करने के लिए नहीं है, बल्कि महिलाएं खुद को ऐसे रिश्तों से बचाने के लिए कर रही हैं जिनका कोई भविष्य नहीं होता।आजकल एक साथ कई लोगों को डेट करना काफी आसान हो गया है। ऐसे में यह पता लगाना कि कौन आपके लिए सही है और कौन झूठ बोल रहा है, काफी मुश्किल हो गया है। इस ट्रेंड से पार्टनर की बेवफाई या एक से ज्यादा डेट करने की गतिविधियां आसानी से पकड़ में आ जाती हैं। वहीं, अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपनी पत्नी या एक महिला के साथ ही है, तो उसे इस ट्रेंड से कोई खतरा नहीं है।