
Ambani Family Food (representational image)| image credit gemini
Ambani Family Food: देश के सबसे रईस परिवार की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले दिमाग में अंबानी परिवार का नाम आता है। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार रईसी के अलावा अपनी सादगी और खान-पान के लिए भी काफी चर्चा में रहता है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक होने के बावजूद उनके घर का खाना बिल्कुल साधारण और शाकाहारी होता है। आइए, आज के इस लेख में अंबानी परिवार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं कि वे अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं और उनके घर की किचन में क्या-क्या बनता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार शाकाहारी खाना पसंद करता है, इसलिए उनके घर में ज्यादातर सात्विक और पौष्टिक भोजन बनाने को प्राथमिकता दी जाती है। सुबह के नाश्ते में मुकेश अंबानी अक्सर पपीते का जूस और इडली-सांभर लेना पसंद करते हैं, वहीं नीता अंबानी की डाइट में ज्यादातर ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स और जूस शामिल होते हैं। दोपहर के खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी, सूप और सलाद होता है, जिसमें दाल को खास तौर पर गुजराती स्टाइल में बनाया जाता है। वहीं, रात का खाना बहुत हल्का और हेल्दी रखा जाता है, जिसमें बाजरे या नाचनी की रोटी के साथ गुजराती सब्जियां शामिल होती हैं।
नीता अंबानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं, जिसका असर आज भी दिखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार महीने में सिर्फ एक बार ही जंक फूड का सेवन करता है। हालांकि, उन्हें घर की बनी सेवपुरी बेहद पसंद है, जो हफ्ते में एक बार जरूर बनाई जाती है।
मुंबई में स्थित अंबानी के घर एंटीलिया में रोजाना 4,000 रोटियां बनाई जाती हैं। पहली बार सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, ये रोटियां सिर्फ परिवार के लिए नहीं, बल्कि घर में काम करने वाले गार्ड्स, ड्राइवर्स, कुक, क्लीनर्स और अन्य कर्मचारियों जैसे करीब 600 स्टाफ मेंबर्स के लिए होती हैं। इतनी ज्यादा रोटियां बनाए जाने के साथ ही इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि घर में काम करने वाले हर व्यक्ति को पौष्टिक और ताजा खाना मिले।
4,000 रोटियों की क्वालिटी और स्वाद को बनाए रखने के लिए एंटीलिया में एक खास शेफ को रखा गया है, जिनकी मंथली सैलरी लाखों में है। इसके अलावा शेफ के पास रोटियां बनाने के लिए एडवांस मशीनें भी हैं, लेकिन शेफ की मुख्य जिम्मेदारी यह चेक करना होता है कि हर रोटी का आकार, मोटाई और स्वाद बिल्कुल एक जैसा हो। शेफ को इसके लिए मोटी सैलरी दी जाती है।
Published on:
23 Apr 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
