Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने भारत को दिया 166 रनों का लक्ष्य, अक्षर और चक्रवर्ती ने झटके दो- दो विकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जोस बटलर ने 30 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो- दो विकेट झटके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
India vs England 2nd T20 Live
India vs England 2nd T20 Live

India vs England 2nd T20 Live Cricket Score Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 166 रनों का लक्ष्य दिया है।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-25 08:37:42 pm

IND vs ENG: इंग्लैंड की पारो समाप्त

कप्तान जोस बटलर की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है। बटलर ने 30 गेंद पर तीन छक्के और दो चौके की मदद से 45 रन बनाए। उनके अलावा अंत में ब्राइडन कार्स ने 17 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाने में सफल रहा। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो- दो विकेट झटके हैं। वहीं अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने एक - एक सफलता हासिल की।

2025-01-25 08:16:07 pm

IND vs ENG Live: ब्रायडन कार्स रनआउट

इंग्लैंड ने 17वें ओवर में 8वां विकेट गंवा दिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ब्रायडन कार्स एक गलत कॉल के चलते रनआउट हो गए। 2 रन लेने की कोशिश में कार्स और जोफ्रा आर्चर के बीच मिसअंडरस्टेंडिंग हो गई और कार्स रनआउट हो गए। उन्होंने 17 गेंद पर 31 रन बनाए। उनकी पारी में 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे।

2025-01-25 08:13:21 pm

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को सातवां झटका लगा

इंग्लैंड का 7वां विकेट गिर गया है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने जैमी ओवर्टन को बोल्ड कर दिया। वे 7 गेंद पर 5 ही रन बना सके। वरुण ने इससे पहले हैरी ब्रूक को भी बोल्ड किया था।

2025-01-25 07:59:17 pm

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

13वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर जैमी स्मिथ को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। स्मिथ ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। उनकी पारी में 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे। इंग्लैंड 14 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बना चुकी है।

2025-01-25 07:56:29 pm

IND vs ENG Live: जोस बटलर के बाद लिविंगस्टोन भी आउट

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान जोस बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन भी अक्षर पटेल की गेंद पर हर्षित राणा को कैच दे बैठे। लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। इंग्लैंड ने 12 ओवर के बाद पांच विकेट पर 94 रन बना लिए हैं।

2025-01-25 07:46:46 pm

IND vs ENG Live: जोस बटलर अर्धशतक से चूके

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ने से चूक गए हैं। अक्षर पटेल की गेंद पर बटलर लंबा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से बीच में नहीं आई और बाउंड्री पर खड़े तिलक वर्मा के हाथों में जा गिरी। इंग्लिश कप्तान ने 30 गेंद पर तीन छक्के और दो चौके की मदद से 45 रन बनाए।

2025-01-25 07:38:27 pm

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा

इंग्लैंड को भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीसरा झटका दिया है। चक्रवर्ती ने हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेज दिया। ब्रूक ने 8 गेंद पर 13 रन बनाए हैं।

2025-01-25 07:36:06 pm

IND vs ENG Live: पावरप्ले में इंग्लैंड ने बनाए 58/2 

पावरप्ले में इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 58 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान जोस बटलर 38 और हैरी ब्रूक 13 रन बनाकर पिच पर मौजूद रहे। बटलर ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा। 

2025-01-25 07:14:52 pm

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा

इंग्लैंड को जल्द दूसरा झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज बेन डकेत चौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने बैकवर्ड पॉइंट पोजिशन पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। डकेट ने 6 गेंद पर 3 रन बनाए।

2025-01-25 07:06:08 pm

IND vs ENG Live: अर्शदीप ने साल्ट को पवेलियन भेजा

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने चौके के साथ शुरुआत की, लेकिन अगली ही गेंद पर वे लंबा शॉट लगाना चाहते थे और बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे। सॉल्ट ने तीन गेंदों पर चार रन बनाए। अर्शदीप के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 98वां विकेट है।

2025-01-25 06:45:09 pm

IND vs ENG Live: भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 
इंग्लैंडः बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

2025-01-25 06:37:13 pm

IND vs ENG Live: भारत ने टॉस जीता, प्लेइंग 11 में किए ये बदलाव

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नीतीश कुमार रेड्‌डी और रिंकू सिंह के चोटिल होने की वजह से टीम ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। इन दोनों की जगह वॉशिंगटन संदर और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। वहीं इंग्लैंड ने भी दो बदलाव किए हैं। जैकब बेथेल की तबिया खराब है और ऑगस्टस एटकिंसन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। जगह ब्रायडन कारसे को मौका मिला है।

2025-01-25 06:15:59 pm

IND vs ENG Live: चेपक स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक 2 ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 1 मुकाबला जीता है। यहां के हाईएस्ट टीम स्कोर 182/4 है, जो भारत ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

2025-01-25 06:10:42 pm

IND vs ENG Live: रिंकू सिंह भी चोट के चलते बाहर

मैच से पहले नीतीश कुमार रेड्‌डी और रिंकू सिंह के चोटिल होने की खबर आई है। रेड्‌डी इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। जबकि रिंकू दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को बताया कि सिलेक्टर्स ने ऑलराउंडर शिवम दुबे और बैटिंग ऑल राउंडर रमनदीप सिंह को चुना है। एक दिन पहले अभिषेक शर्मा के टखने में भी चोट लगी थी, लेकिन बोर्ड ने अभिषेक की चोट पर कोई अपडेट नहीं दिया।

2025-01-25 05:40:57 pm

IND vs ENG Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में हेड टू हेड 

भारत और इंग्‍लैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं इंग्‍लैंड टीम को 11 मैच में जीत मिली है। भारतीय जमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने जहां 7 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्‍लैंड को 5 में जीत नसीब हुई है।